एक्सप्लोरर

IND vs ENG Rajkot: हार्दिक पांड्या की एक गलती पड़ गई भारी, अगर ऐसा होता तो जीत जाती टीम इंडिया!

India vs England 3rd T20: टीम इंडिया की राजकोट में हार के कई कारण रहे. इस मुकाबले में अगर हार्दिक पांड्या ने ओवर की आखिरी गेंद पर सिंगल रन लेने से मना कर दिया था.

India vs England 3rd T20: भारत को राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड ने यह मुकाबला 26 रनों से जीत लिया. भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने 40 रनों की अहम पारी खेली. हालांकि वे जीत नहीं दिला सके. अगर पांड्या अंत तक रुके रहते तो टीम इंडिया को जीत मिल सकती थी. लेकिन उनकी एक गलती पूरी टीम पर भारी पड़ गई. पांड्या ने मैच के दौरान एक सिंगल रन नहीं लिया. आगे पढ़िए पूरा मामला.

दरअसल हार्दिक पांड्या भारत के लिए नंबर पांच पर बैटिंग करने आए थे. उन्होंने 35 गेंदों का सामना करते हुए 40 रन बनाए थे. पांड्या की इस पारी में 2 छक्के और 1 चौका शामिल था. पांड्या 19वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए थे. उन्हें जिमी ओवरटन ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. 

पांड्या के साथ दूसरे छोर पर ध्रुव जुरेल थे. जुरेल ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर शॉट खेला और सिंगल लेने की कोशिश की. लेकिन हार्दिक पांड्या नहीं दौड़े. इसके बाद 19वें ओवर की शुरुआत हुई और ओवरटन ने आते ही पांड्या को आउट कर दिया. पांड्या 19वें ओवर की पहली गेंद पर जोस बटलर को कैच थमा बैठे. अगर वे अंत तक टिके रहते तो भारत को जीत मिल सकती थी.

इंग्लैंड ने राजकोट में भारत को जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य दिया था. लेकिन टीम इंडिया इस मैच में 145 रन ही बना सकी. भारतीय बल्लेबाज इस मुकाबले में कुछ खास नहीं कर सके. टीम की शुरुआत खराब हुई थी. ओपनर संजू सैमसन महज 3 रन बनाकर आउट हो गए थे. अभिषेक शर्मा ने 14 गेंदों में 24 रन बनाए. कप्तान सूर्यकुमार यादव महज 14 रन बनाकर चलते बने. तिलक वर्मा भी 18 रन बनाकर आउट हो गए थे.

यह भी पढ़ें : Delhi Vs Railways Live Streaming: विराट कोहली का रणजी मैच कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें लाइव? जानें A टू Z डिटेल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB ने रचा इतिहास, 300 मिलियन डॉलर वाली पहली क्रिकेट टीम बनी
RCB ने रचा इतिहास, 300 मिलियन डॉलर वाली पहली क्रिकेट टीम बनी
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
कमाल हो गया, वैभव सूर्यवंशी को इस टीम ने बनाया उप कप्तान
कमाल हो गया, वैभव सूर्यवंशी को इस टीम ने बनाया उप कप्तान
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget