एक्सप्लोरर

रवि शास्त्री बोले, 'विदेश में कोई टीम नहीं कर रही अच्छा प्रदर्शन तो सिर्फ टीम इंडिया पर ही निशाना क्यों'

ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत से ठीक पहले हेड कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि विदेश में कोई भी टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है तो फिर सिर्फ भारत पर ही निशाना क्यों.

जब टीम इंडिया की जिम्मेदारी कोच रवि शास्त्री के कंधों पर सौंपी गई थी तो ऐसी उम्मीद थी कि अब टीम में बड़ा अंतर देखने को मिलेगा. कुछ लोगों ने ऐसे भी प्रश्न उठाए थे कि शास्त्री को ही क्यों टीम का कोच बनाया जा रहा है. तब ये बात भी सामने आई थी कि कप्तान विराट और शास्त्री के बीच अच्छा सामंजस्य है जिससे टीम को फायदा होगा.

टीम इंडिया ने उसके बाद घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन करके भी दिखाया, लेकिन विदेश में क्या? जी हां, ये सवाल हर भारतीय क्रिकेटप्रेमी के ज़हन में है कि जब विराट कोहली जैसे मजबूत कप्तान टीम के पास है फिर भी टीम विदेश में लगातार सीरीज़ गंवा रही है.

इस सवाल पर अब टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने अपनी बात रखी है और कहा है कि विदेश में सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की कोई भी टीम अच्छा नहीं कर रही है.

भारतीय टीम विदेशी सरजमीं पर खराब प्रदर्शन के ठप्पे को मिटाने में अब तक विफल रही है लेकिन मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि जब अधिकांश टीमें विदेशी सरजमीं पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही हैं तब किसी एक विशेष टीम को निशाना बनाना उचित नहीं है.

भारत को 2018 में दक्षिण अफ्रीका (1-2) और इंग्लैंड (1-4) के खिलाफ उन्हीं की सरजमीं पर हार का सामना करना पड़ा है. ऐसा तब है जब माना जा रहा था कि यह विराट कोहली की टीम के पास अपने रिकार्ड के सुधार करने का शानदार मौका था.

यह पूछने पर कि भारत के लिए आस्ट्रेलिया में श्रृंखला जीतना कितना महत्वपूर्ण है, शास्त्री ने कहा, ‘‘आपको अपनी गलतियां से सीखना होगा. जब आप विदेशी दौरे पर जाते हैं और जब आप आज कल विदेशी दौरा करने वाली टीमों को देखते हैं तो ऐसी काफी टीमें नहीं हैं जो विदेश में अच्छा करती हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘आस्ट्रेलिया ने 1990 के दशक और अगले दशक में कुछ समय ऐसा किया. दक्षिण अफ्रीका भी कुछ समय ऐसा करने में सफल रहा और इन दोनों के अलावा पिछले पांच से छह साल में आप बताइये किस टीम ने विदेशी सरजमीं पर अच्छा प्रदर्शन किया. तो फिर भारत का ही नाम क्यों लिया जा रहा है?’’

यह पूछने पर कि क्या उन्होंने या कप्तान कोहली ने टीम से बात की कि आखिर क्यों उन्हें दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में हार का सामना करना पड़ा तो शास्त्री ने कहा, ‘‘हमने बड़े मौकों का फायदा उठाने के बारे में बात की. अगर आप टेस्ट मैचों को देखें तो नतीजा आपको असली कहानी बयां नहीं करता. कुछ बेहद करीबी टेस्ट मैच खेले गए और कुछ बड़े लम्हों को हमने बुरी तरह गंवाया जिसके कारण अंत में हमें श्रृंखला गंवानी पड़ी.’’

शास्त्री ने यह मानने से इनकार कर किया है कि पिछले कुछ महीनों में जो हुआ उससे आस्ट्रेलिया टीम ने अपनी चमक खो दी है.

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे ऐसा नहीं लगता. मुझे लगता है कि अगर एक बार आपके अंदर खेल संस्कृति आ जाए तो यह हमेशा रहती है. मेरा हमेशा से मानना रहा है कि घरेलू मैदान पर कोई टीम कमजोर नहीं होती. भगवान ना करे ऐसा हो पर हो सकता है कि जब कोई टीम भारत आए तो हमारे तीन या चार खिलाड़ी नहीं खेल रहे हो लेकिन अगर कोई सोचता है कि यह कमजोर टीम है तो आपको हैरान होना पड़ सकता है.’’

शास्त्री ने चेताते हुए कहा, ‘‘इसी तरह, हम किसी तरह के मुजरिमों से नहीं भिड़ रहे और हम मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं. बाहरी चीजों की जगह अपने खेल पर ध्यान लगाना चाहते हैं.’’

भारतीय कोच को यकीन है कि उनके तेज गेंदबाजों को आस्ट्रेलिया की पिचों पर गेंदबाजी करने में मजा आएगा.

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अगर ये अतीत की पिचों की तरह हैं तो उन्हें (तेज गेंदबाजों को) इन पिचों पर गेंदबाजी करने में मजा आएगा. एक इकाई के रूप में फिट रहना महत्वपूर्ण है.’’

शास्त्री ने संकेत दिए कि चोटिल हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी से उन्होंने एक अतिरिक्त गेंदबाज को खिलाने का मौका गंवा दिया.

इस पूर्व आलराउंडर ने कहा, ‘‘हमें एक खिलाड़ी की कमी खलेगी और वह हार्दिक पंड्या है जो चोटिल है. वह गेंदबाज और बल्लेबाज के रूप में भी हमें संतुलन देता है जिसके कारण हम अतिरिक्त गेंदबाज खिला सकते हैं. उम्मीद करते हैं कि वह जल्द फिट हो जाएगा और अगर तेज गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया तो हमें उसकी कमी नहीं खलेगी.’’

यह पूछने पर कि क्या यह भारतीय तेज गेंदबाजों के पास सर्वश्रेष्ठ मौका है, शास्त्री ने कहा कि यह इस पर निर्भर करेगा कि वे लंबे समय तक दमखम बनाए रख सकते हैं या नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
कौन हैं टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष? पहले भी किया गंभीर के साथ काम
कौन हैं टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष? पहले भी किया गंभीर के साथ काम
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget