एक्सप्लोरर

'वह ज्यादा मेहनत नहीं करता...', हरभजन सिंह ने अभिषेक शर्मा पर क्यों दिया ऐसा बयान; यहां समझें

Harbhajan On Abhishek: इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में 135 रनों की पारी खेलने वाले अभिषेक शर्मा लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. अब पूर्व दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह ने उनपर प्रतिक्रिया दी है.

Harbhajan Singh On Abhishek Sharma: भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पांचवें टी20 में सिर्फ 54 गेंद में 135 रन बनाकर अभिषेक शर्मा लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. सचिन तेंदुलकर समेत कई पूर्व क्रिकेटर उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं. इस बीच हरभजन सिंह ने उन्हें लेकर एक बयान दिया है, जिसे लेकर एक अलग माहौल बन रहा है. हरभजन का मानना है कि अभिषेक शर्मा ज्यादा मेहनत नहीं करते हैं. 

आपको बता दें कि हरभजन सिंह ने अभिषेक शर्मा पर ये बयान उनकी बल्लेबाजी को लेकर नहीं दिया है, बल्कि भज्जी गेंदबाजी को लेकर कह रहे हैं. हरभजन सिंह ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, "मैं उसे (अभिषेक शर्मा) और ज्यादा गेंदबाजी करते हुए देखना चाहूंगा. मैं शुरू से ही उनसे कहता रहा हूं कि उनकी सीम पोजिशन बहुत अच्छी है. वह गेंदबाजी पर उतनी मेहनत नहीं करते जितनी बल्लेबाजी पर करते हैं. आज भी मैं जब उनसे मिलता हूं तो उनकी गेंदबाजी के बारे में बताता हूं, क्योंकि बल्लेबाजी उनका पहला प्यार है, वह उस पर जरूर काम करेंगे. वह अपनी गेंदबाजी पर काम कर सकते हैं, उनमें एक अच्छा लेग स्पिनर बनने के लिए जरूरी सभी गुण हैं."

हरभजन ने अभिषेक को सहवाग और हेड के साथ जोड़ा

अपनी गेंदबाजी से बड़े बड़े बल्लेबाजों को भौचक्का कर देने वाले हरभजन सिंह ने अभिषेक शर्मा की बैखौफ बल्लेबाजी की तारीफ भी की. उन्होंने कहा, "अपने दिन पर वह किसी भी टीम से मैच छीन लेता है। ट्रेविस हेड ऐसा करते हैं, वीरेंद्र सहवाग ऐसा करते थे, विव रिचर्ड्स ऐसा करते थे. इस तरह के खिलाड़ी ही गेम को आगे ले जाते हैं. आज या कल टेस्ट क्रिकेट में उनका मौका आएगा. आपको टेस्ट क्रिकेट में हमेशा सहवाग शैली के खिलाड़ी की जरूरत होती है जो आता है, स्मैश करता है और खेल पलट देता है." 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
IND vs ENG: 'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget