एक्सप्लोरर

IND vs PAK: अगर ना होता ऐसा, तो कभी शुरू न होती भारत-पाक राइवलरी; इंग्लैंड से है सीधा कनेक्शन

IND vs PAK T20 World Cup: अगर इतिहास में ऐसा न हुआ होता तो क्रिकेट में कभी भारत-पाकिस्तान राइवलरी देखने को ना मिलती. जानिए क्या है ये बहुत बड़ा रहस्य?

IND vs PAK T20 World Cup: भारत और पाकिस्तान किसी विश्व कप मैच में पहली बार 1992 में आमने-सामने आए थे. जिसमें भारत विजयी रहा था. वनडे और टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट्स को मिलाकर देखा जाए तो आज तक भारत और पाकिस्तान 15 बार आमने-सामने आए हैं, जिनमें से चौदह बार भारतीय टीम ने बाजी मारी है. विश्व कप में दोनों टीमों की प्रतिद्वंदिता 32 साल पुरानी हो चली है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर इंग्लैंड देश का इतिहास भारत और पाकिस्तान से ना जुड़ा होता तो कभी क्रिकेट में भारत-पाक राइवलरी शुरू ना हो पाती.

इंग्लैंड से है भारत-पाक राइवलरी का कनेक्शन

बता दें कि इंग्लैंड से आए लोगों ने साल 1608 में गुजरात के रास्ते से भारत में एंट्री ली थी. उस समय मुगल साम्राज्य के राजा जहांगीर ने कैप्टन विलियम हॉकिंस को सूरत में फैक्टरी शुरू करने में मदद की थी. मगर मुगल साम्राज्य ये नहीं जानता था कि वह बहुत बड़ी गलती कर रहा है. ब्रिटिश एंपायर ने सूरत के बाद अपनी पावर बढ़ाने के लिए मदरास और अन्य शहरों में भी फैक्टरी सेट-अप कर ली थी. धीरे-धीरे ब्रिटिश साम्राज्य नियंत्रण को हावी करता गया और मुगल साम्राज्य समाप्ति की ओर अग्रसर हो चला.

सब-कॉन्टिनेंट में ब्रिटिश एंपायर का अंत तब हुआ जब अगस्त 1947 में भारत को ब्रिटिश एंपायर से आजादी मिली. मगर उससे एक दिन पहले यानी 14 अगस्त के दिन पाकिस्तान की स्थापना हो चुकी थी. ब्रिटिश साम्राज्य तो खत्म हुआ, लेकिन देश के बंटवारे का बीज पहले ही बोया जा चुका था. भारत जहां पहले एक ही देश था, अब उसमें से पाकिस्तान को अलग कर दिया गया था. उस समय की परिस्थितियां लोगों के लिए बहुत कठिन थीं, लेकिन दोनों देशों में लंबे अरसे बाद क्रिकेट के खेल ने दबदबा बनाना शुरू किया.

कब शुरू हुई भारत-पाकिस्तान राइवलरी?

क्रिकेट के मैदान में भारत और पाकिस्तान की प्रतिद्वंदिता साल 1952 में शुरू हुई क्योंकि उसी साल दोनों टीम पहली बार क्रिकेट में आमने-सामने आई थीं. उस टेस्ट मैच में भारत ने पारी और 70 रन के अंतर से जीत दर्ज की. उस मुकाबले में भारत के लिए विजय हजारे, हेमू अधिकारी और गुलाम अहमद ने अर्धशतकीय पारियां खेली थीं.

वर्ल्ड कप में भारत vs पाकिस्तान

वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान पहली बार 1992 में आमने-सामने आए. 50-ओवर फॉर्मेट में दोनों चिर प्रतिद्वंदी 8 बार आमने-सामने आए हैं, जिनमें हर बार भारतीय टीम विजयी रही है. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास पर नजर डालें तो भारत-पाकिस्तान अब तक 7 बार आमने-सामने आई हैं, जिनमें से केवल एक बार पाक टीम जीत दर्ज कर सकी है. केवल 2021 में पाकिस्तान को जीत मिली, लेकिन 6 अन्य मौकों पर भारत ने जीत दर्ज की है.

यह भी पढ़ें:

IND VS PAK: 'लोग क्या कहेंगे...', शाहिद अफरीदी हुए गुस्से से लाल, बाबर और PCB की एक झटके में निकाल दी हेकड़ी

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते
15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते
शुभमन गिल या विराट कोहली, पिछले तीन साल में वनडे में कौन रहा बेहतर?
शुभमन गिल या विराट कोहली, पिछले तीन साल में वनडे में कौन रहा बेहतर?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
3 ओवर में बल्लेबाज का शतक, पहले ओवर में बने 33; सबसे अनोखा क्रिकेट मैच
3 ओवर में बल्लेबाज का शतक, पहले ओवर में बने 33; सबसे अनोखा क्रिकेट मैच

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget