एक्सप्लोरर

IND vs SA Test: हाशिम अमला ने बताया दक्षिण अफ्रीका की हार का कारण, कहा- अनुभव के मामले में आगे है टीम इंडिया

India vs South Africa: हाशिम अमला ने सेंचुरियन में भारत के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को मिली हार का कारण बताया है. उनका कहना है कि टीम इंडिया अनुभव के मामले में आगे है.

Hashim Amla India vs South Africa Test Series: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला का कहना है कि भारतीय टीम का बेहतर सामूहिक अनुभव सेंचुरियन में टेस्ट सीरीज के पहले मैच में उसकी आसान जीत के महत्वपूर्ण कारणों में से एक रहा. सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए पहले टेस्ट में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 113 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की.

अमला ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की वेबसाइट से कहा, ''यह उचित परिणाम था. वे (भारत) पिछले दो वर्षों में एक मजबूत इकाई के रूप में उभरे हैं. उनके पास सामूहिक रूप से अधिक अनुभव है और जब आपके पास बचाव के लिये मजबूत स्कोर होता है तो यह हमेशा बड़ा अंतर पैदा करता है.''

India vs Pakistan: भारत को हराकर बाबर आजम को मिली थी खुशी, इसे बताया साल 2021 का बेस्ट मोमेंट

दक्षिण अफ्रीका के पास केवल कप्तान डीन एल्गर, क्विंटन डिकॉक, कगिसो रबाडा और लुंगी एन्गिडी ही अनुभवी खिलाड़ी हैं. अमला ने कहा भारत की पहली पारी में बड़ी बढ़त ने मैच के परिणाम में अंतर पैदा किया. उन्होंने कहा, ''सेंचुरियन में खेल आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजी करना मुश्किल हो जाता है. इसलिए जब भारत ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी की और 300 रन से अधिक रन बनाये तो तब पूरी जिम्मेदारी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों पर आ गयी थी.''

अमला ने कहा, ''पहली पारी में 130 रन से पिछड़ने से उन्हें झटका लगा और आखिर में इसने अंतर पैदा किया.''

New Year 2022: KL Rahul ने शेयर की अथिया शेट्टी के साथ की 'अनसीन फोटो', शायद ही आपने पहले देखी हो

अपने टेस्ट करियर में 124 मैचों में 28 शतकों के साथ 46.64 की औसत से 9282 रन बनाने वाले 38 वर्षीय अमला ने टेस्ट के पहले दिन शानदार बल्लेबाजी करने के लिये भारतीय बल्लेबाजों की प्रशंसा की. उन्होंने कहा, ''पहले दिन पिच बल्लेबाजी के लिये सर्वश्रेष्ठ लग रही थी और श्रेय भारतीयों को जाता है. उन्होंने अनुशासित क्रिकेट खेली.''

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 13 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे जो रूट
सिर्फ 13 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे जो रूट
ट्रेड की अफवाहों के बीच MI का हार्दिक पांड्या के लिए रहस्यमयी पोस्ट
ट्रेड की अफवाहों के बीच MI का हार्दिक पांड्या के लिए रहस्यमयी पोस्ट
WTC Final: श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का समीकरण?
श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के WTC फाइनल का समीकरण?
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget