एक्सप्लोरर

क्या भारत के लिए डेथ ओवर्स की समस्या का हुआ समाधान? हर्षल और शमी ने जगाई नई उम्मीद

T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच में हर्षल पटेल और शमी ने आखिरी के दो ओवरों में अच्छी गेंदबाज़ी की. इन दो ओवरों में सिर्फ 9 रन बने.

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में भारतीय टीम ने अपना पहला अभ्यास मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला. इस मैच में भारतीय टीम की सबसे बड़ी कमज़ोरी कहे जाने वाले डेथ ओवर्स में जान दिखी. भारतीय गेंदबाजों में आखिरी के दो ओवरों में सिर्फ 9 खर्च किए. डेथ ओवर्स भारतीय टीम के लिए लंबे वक़्त से परेशानी बना हुआ है. हालांकि, इस मैच में टीम इस मामले में काफी मज़बूत स्थिति में दिखाई दी.

शमी और हर्षल ने किया कारनामा

भारतीय टीम की तरफ से 19वां ओवर फेंकने आए हर्षल पटले ने अपने ओवर में सिर्फ पांच रन दिए और 1 विकेट अपने नाम किया. उनके ओवर में रनआउट को मिलाकर कुल दो विकेट गिरे.

वहीं, मोहम्मद शमी ने अपने आखिरी ओवर में कमाल कर दिया. शमी को सिर्फ आखिरी ओवर फेंकने के लिए ही मैदान पर बुलाया गया था. उन्होंने अपने ओवर में सिर्फ 4 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. वहीं, उनके ओवर में भी रनआउट रको मिलाकर कुल 4 विकेट आए. शमी ने ओवर की आखिरी दो गेंदें सटीक यॉर्कर फेंकी, जिस पर उन्हें लगातार दो विकेट हासिल हुए.

डेथ ओवर्स की समस्या का हुआ समाधान?

बीते कुछ मैचों से डेथ ओवर्स की गेंदबाज़ी टीम की सबसे बड़ी समस्या रही है. हाल ही में खेले गए एशिया कप और बाकी द्विपक्षिय सीरीज़ों में टीम की डेथ गेंदबाज़ी काफी खराब रही है. जसप्रीत बुमराह के बाहर हो जाने के बाद से इस समस्या में और भी ज़्यादा बढ़ोत्तरी हो गयी थी

लेकिन आज के मैच में जिस तरह से मोहम्मद शमी और हर्षल पटेल ने आखिरी ओवरों का ज़िम्मा संभाला, वो काबिल-ए-तारीफ था. भारतीय टीम अब अपना दूसरा अभ्यास मैच न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 19 अक्टूबर को खेलेगी. इस मैच में सभी की निगाहें डेथ ओवर्स पर रहेंगी.

वहीं, टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच 23 अक्टूबर, रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में खेलेगी. इस मैच में टीम की गेंदबाज़ी जीत और हार में अहम किरदार अदा करेगी.

ये भी पढ़ें...

Watch: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में विराट कोहली ने पकड़ा चौंका देने वाला कैच, देखें वीडियो

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप का शानदार आगाज, 2 दिन में हुए कमाल के 3 मैच, अब स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज को हराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: बीच मैदान में केएल राहुल ने देवदत्त पडिक्कल को किया किस
बीच मैदान में केएल राहुल ने देवदत्त पडिक्कल को किया किस
भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, गॉल टेस्ट में जीत के लिए श्रीलंका को चमत्कार की जरूरत
भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, गॉल टेस्ट में जीत के लिए श्रीलंका को चमत्कार की जरूरत
वनडे में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में विराट कोहली का भी नाम
वनडे में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में विराट कोहली का भी नाम
IND vs SL 1st Test Day 4 Live: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज
LIVE: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget