एक्सप्लोरर

IND vs SA: दिनेश कार्तिक को स्ट्राइक नहीं देकर निशाने पर आए हार्दिक पांड्या, सोशल मीडिया पर लगी जमकर लताड़

IND vs SA 1st T20: भारतीय पारी के 20वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने सिंगल रन लेने से मना कर दिया था. उनके इस बर्ताव की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है.

IND vs SA T20 Series: IPL 2022 में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाने के बाद हीरो बनकर उभरे हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अपने एक फैसले के चलते सोशल मीडिया पर विलन बन गए. भारतीय टीम की बल्लेबाजी के दौरान 20वें ओवर में उन्होंने दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को एक रन लेने से मना कर दिया था. वह स्ट्राइक अपने पास ही रखना चाहते थे. उनका यह फैसला क्रिकेट फैंस को नागवार गुजरा और इसीलिए सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर लताड़ लगाई गई.

20वें ओवर की पहली गेंद पर कप्तान ऋषभ पंत के आउट होने के बाद दिनेश कार्तिक क्रीज पर आए थे. ओवर की दूसरी गेंद पर तो वह रन नहीं बना पाए लेकिन तीसरी गेंद पर वह एक रन निकालने में कामयाब रहे. अब स्ट्राइक हार्दिक पांड्या के पास थी. चौथी गेंद पर पांड्या ने छक्का जड़ डाला और पांचवीं गेंद पर डीप मिडविकेट पर शॉट खेला. यहां एक रन लिया जा सकता था लेकिन पांड्या ने इनकार कर दिया. पांड्या के इस फैसले से दिनेश कार्तिक हैरान नजर आए. ओवर की आखिरी गेंद पर पांड्या केवल दो रन बना पाए.

क्रिकेट के मैदान पर इस वाकिये के बाद सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन आने शुरू हो गए. कोई पांड्या को अतिआत्मविश्वासी कह रहा था तो कोई कह रहा था कि क्या दिनेश कार्तिक को हार्दिक पांड्या पुछल्ला बल्लेबाज समझते हैं. 

दिनेश कार्तिक IPL 2022 में स्ट्राइकर ऑफ दी सीजन रहे थे. उन्होंने 180 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन जमाए थे. इसीलिए उन्हें करीब 3 साल बाद टीम इंडिया में एंट्री मिली थी. फैंस उन्हें बल्लेबाजी करते देखना चाहते थे लेकिन वह 20वें ओवर में क्रीज पर आ सके. इसमें भी जब पांड्या ने उन्हें आखिरी गेंद खेलने का मौका नहीं दिया, तो कार्तिक के फैंस आग बबूला हो गए.

भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रन बनाए थे. जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने महज 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था. अफ्रीका के लिए डेविड मिलर (64) और रासी वान डेर डुसैं (75) ने ताबड़तोड़ पारियां खेलीं थीं.

यह भी पढ़ें..

R Ashwin: दक्षिण अफ्रीका सीरीज से दूर क्लब क्रिकेट में धमाल मचा रहे आर अश्विन, 81 रन की पारी खेल टीम को दिलाई फाइनल में एंट्री

Asian Cup 2023 Qualifiers: मेजबानी में रहीं कमियां, भारत को मांगनी पड़ी कम्बोडिया से माफी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद इन 3 खिलाड़ियों का करियर खत्म! अब दोबारा मौका मिलना मुश्किल
गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद इन 3 खिलाड़ियों का करियर खत्म! अब दोबारा मौका मिलना मुश्किल
जिम्बाब्वे में वैभव सूर्यवंशी हिट होंगे या फ्लॉप? सबको पता है ये कमजोरी; क्या कहते हैं आंकड़ें?
जिम्बाब्वे में वैभव सूर्यवंशी हिट होंगे या फ्लॉप? सबको पता है ये कमजोरी; क्या कहते हैं आंकड़ें?
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
Commonwealth Games 2026: जिन खेलों में भारत है बेस्ट, सब हटाए गए; कॉमनवेल्थ गेम्स में बचे सिर्फ 10 खेल
जिन खेलों में भारत है बेस्ट, सब हटाए गए; कॉमनवेल्थ गेम्स में बचे सिर्फ 10 खेल

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget