एक्सप्लोरर

Hardik Pandya Ruled Out: टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोट की वजह से वर्ल्ड कप से बाहर हुए हार्दिक पांड्या

Team India World Cup 2023: हार्दिक पांड्या चोट की वजह से टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से बाहर चल रहे हैं. लेकिन अब वे पूरे विश्व कप से बाहर हो गए हैं.

Team India World Cup 2023: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या विश्व कप 2023 से बाहर हो गए हैं. वे चोट की वजह से टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से बाहर चल रहे थे. पांड्या की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है. पांड्या का सेमीफाइनल से बाहर होना भारत के लिए बड़ा झटका है. वे अनुभवी खिलाड़ी हैं और कई बड़े मुकाबलों में अच्छा परफॉर्म कर चुके हैं. पांड्या भारत-बांग्लादेश के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान पुणे में चोटिल हुए थे. 

हार्दिक पुणे में खेले गए मुकाबले के दौरान गेंदबाजी करते हुए चोटिल हुए थे. उनकी लेफ्ट एंकल में चोट आ गई थी. हार्दिक इसी वजह से न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेले. उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को भारतीय टीम में जगह मिली है. टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. उसने 7 मैच खेले हैं और सभी जीते हैं. उसके पास 14 पॉइंट्स हैं. अहम बात यह भी है कि भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. लेकिन सेमीफाइनल से पहले पांड्या का बाहर उसके लिए झटके की तरह है. हार्दिक अनुभवी खिलाड़ी हैं और आईसीसी के टूर्नामेंट्स में अच्छा परफॉर्म कर चुके हैं.

पांड्या के बाहर होने के बाद भारत ने प्रसिद्ध को टीम में जगह दी है. कृष्णा के पास अभी इंटरनेशनल मैचों का ज्यादा अनुभव नहीं है. लेकिन वे कई मौकों पर अच्छा खेल दिखा चुके हैं. उन्होंने अभी तक 17 वनडे मैच खेले हैं और इस दौरान 29 विकेट झटके हैं. उनका एक वनडे मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 12 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है. वे 2 इंटरनेशनल मैचों में 4 विकेट ले चुके हैं.

बता दें कि भारत को सेमीफाइनल से पहले अभी दो मैच खेलने हैं. टीम इंडिया का अगला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से है. यह मैच कोलकाता में 5 नवंबर को खेला जाएगा. इसके बाद नीदरलैंड्स से 12 नवंबर को मैच होगा.

यह भी पढ़ें : IND vs SA: श्रेयस के तूफान से लेकर सिराज के मैजिक तक, टीम इंडिया के 5 पुराने हथियारों में लौटी धार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड से सिर्फ 483 रन दूर विराट कोहली
सचिन के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड से सिर्फ 483 रन दूर विराट कोहली
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
टेस्ट की एक पारी में 300 रन बनाने वाले भारतीय, सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए ऐसा
टेस्ट की एक पारी में 300 रन बनाने वाले भारतीय, सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए ऐसा
CSK के स्टार ने लगाया 97 मीटर लंबा छक्का, 'नो-लुक' शॉट देख दुनिया हैरान
CSK के स्टार ने लगाया 97 मीटर लंबा छक्का, 'नो-लुक' शॉट देख दुनिया हैरान

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
AR Rahman के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget