एक्सप्लोरर

हार्दिक पांड्या के लिए बजी खतरे की घंटी, टीम इंडिया में वापसी की राह हुई बेहद मुश्किल

हार्दिक पांड्या चोटिल होने की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. लेकिन हार्दिक पांड्या के लिए वापसी का रास्ता बेहद मुश्किल हो गया है.

T20 World Cup 2024: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी को लेकर सवाल और गहराता जा रहा है. वनडे वर्ल्ड कप के बाद से ही हार्दिक पांड्या चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर चल रहे हैं. हार्दिक पांड्या फिटनेस पर काफी काम भी कर रहे हैं, पर यह साफ नहीं हो पा रहा है कि असल में मैदान पर उनकी वापसी कब होगी. इतना ही नहीं शिवम दुबे ने जिस तरह का फॉर्म दिखाया है उससे हार्दिक पांड्या की जगह पर भी खतरा पैदा हो गया है.

हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में टीम इंडिया ने शिवम दुबे पर दांव लगाया है. अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज में शिवम दुबे का फॉर्म कमाल का रहा है और उन्होंने दोनों मैचों में नाबाद अर्धशतक जड़े हैं. इस परफॉर्मेंस के साथ ही यह भी चर्चा तेज हो गई है कि बीसीसीआई अब शिवम दुबे को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट देने पर भी विचार कर रहा है. अगर ऐसा होता है और आईपीएल में भी शिवम दुबे का शानदार फॉर्म जारी रहता है तो उनके टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की संभावना काफी बढ़ जाएगी.

रोहित शर्मा की हुई वापसी

वहीं हार्दिक पांड्या ने नेट्स पर वापसी कर ली है. हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि हार्दिक पांड्या की वापसी अब आईपीएल के दौरान ही होगी. मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाया है. अगर हार्दिक पांड्या शुरुआती मैचों से बाहर रहते हैं तो फिर टीम की अगुवाई कौन करेगा इस पर भी सवाल कायम है.

बीसीसीआई ने हालांकि हार्दिक पांड्या की चोटिल होने की समस्या को देखते हुए बैकअप प्लान तैयार कर लिया है. 14 महीने के बाद रोहित शर्मा की टी20 टीम में वापसी हुई है. रोहित पहले दो मैचों में बल्ले से कमाल तो नहीं दिखा पाए. लेकिन रोहित के पास भी खुद को साबित करने के लिए आईपीएल का पूरा सीजन है. अगर रोहित आईपीएल में कमाल दिखा पाते हैं तो फिर उन्हें टीम की कप्तानी मिलना तय है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget