एक्सप्लोरर

Hardik Pandya: टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के फ्लॉप शो पर माइकल वॉन ने कही थी बड़ी बात, अब हार्दिक पांड्या ने ऐसे दिया जवाब

Hardik Pandya on Michael Vaughan's Comment: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने टीम इंडिया को इतिहास की सबसे अंडर-परफॉर्मिंग टीम बताया था. अब हार्दिक पांड्या ने इस बयान पर जवाब दिया है.

Team India in T20 WC 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारकर बाहर होने के बाद टीम इंडिया पर माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने एक अहम कमेंट किया था. उन्होंने टीम इंडिया की आलोचना करते हुए उसे इतिहास की सबसे अंडर परफॉर्मिंग टीम करार दिया था. अब इस बयान पर टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik pandya) का जवाब आया है.

न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हार्दिक पांड्या से जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में माइकल वॉन के कमेंट पर जवाब मांगा गया तो उन्होंने कहा, 'जब आप अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते तो लोग अपनी-अपनी राय रखते हैं. इसका हम सम्मान भी करते हैं. मैं समझता हूं कि लोगों के देखने का नजरिया अलग-अलग होता है. हालांकि मुझे लगता है कि हमें किसी के भी सामने कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है. यह एक स्पोर्ट है. यहां आप हमेशा बेहतर करने की कोशिश करते रहते हैं लेकिन नतीजा कुछ भी हो सकता है. हां कुछ चीजें हैं, जिन पर हमें काम करने की जरूरत है.'

क्या बोले थे माइकल वॉन?
'दी टेलीग्राफ' के लिए एक आर्टिकल में माइकल वॉन ने लिखा था, '50 ओवर का वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया ने क्या किया है? कुछ भी नहीं. भारतीय टीम इतिहास की सबसे अंडर-परफॉर्मिंग (उम्मीद के मुकाबले सबसे खराब) टीम है. दुनिया का कोई भी खिलाड़ी IPL खेलने जाता है तो कहता है कि उसके खेल में सुधार हुआ है लेकिन भारतीय टीम ने क्या कुछ हासिल किया?'

वॉन ने यह भी लिखा था कि, 'मैं बस इस बात से हैरान हूं कि उनके पास जिस तरह का टेलेंट है, उसके साथ वह किस तरह से टी20 क्रिकेट खेल रहे हैं. उनके पास खिलाड़ी हैं लेकिन उनके पास गेम खेलने का सही तरीका नहीं है. उन्हें अपनी प्रोसेस सही करनी होगी. वे विपक्षी गेंदबाजों को शुरुआती 5 ओवर में आराम करने का मौका क्यों देते हैं?'

यह भी पढ़ें...

T20 WC 2022: क्या पूरी तरह अलग-अलग होनी चाहिए टेस्ट और वनडे-टी20 टीम? अनिल कुंबले ने दिया यह जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के WTC फाइनल का समीकरण?
श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के WTC फाइनल का समीकरण?
दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget