एक्सप्लोरर

IND vs ENG 1st T20: हार्दिक पांड्या ने बताया अपने दमदार प्रदर्शन का राज, 'प्लेयर ऑफ दी मैच' बनने के बाद कही ये बात

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच साउथैम्पटन में खेले गए टी20 मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी जोरदार प्रदर्शन किया.

Hardik Pandya: पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप के बाद करीब 5 महीने तक क्रिकेट से दूर रहने और फिर IPL में दमदार वापसी करने वाले हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अब इंटरनेशनल क्रिकेट में भी धमाल मचा रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में तो उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया ही था और अब इंग्लैंड (England) के खिलाफ गुरुवार रात को खेले गए टी20 मुकाबले में भी वह जबरदस्त लय में नजर आए. उन्होंने बल्लेबाजी के दौरान अर्धशतक जमाया और गेंदबाजी के दौरान भी 4 विकेट चटकाए. उनके इस हरफनमौला प्रदर्शन ने टीम इंडिया (Team India) को 50 रन से बड़ी जीत दिला दी. हार्दिक पांड्या 'प्लेयर ऑफ दी मैच' भी चुने गए.

मैच के बाद हार्दिक ने बताया कि उनके लिए क्रिकेट से कुछ महीनों का ब्रेक लेना बहुत कारगर साबित हुआ. हार्दिक ने कहा, 'मैं अभी क्रिकेट को एंजॉय कर रहा हूं. मैंने अपनी स्किल्स और फिटनेट पर लंबा वक्त खर्च किया है. क्रिकेट से कुछ महीनों के ब्रेक से ही यह संभव हो पाया. मैं गेंदबाजी में अपनी लय फिर से हासिल करना चाहता था. जब मैंने खेल से कुछ वक्त अलग होने का फैसला किया तो वह एक सोचा-समझा फैसला था. जब मैं जानता हूं कि मैं अपना 100% नहीं दे सकता तो खेलने का कोई मतलब नहीं था. तो मुझे ब्रेक की जरूरत थी और अब मैं जहां हूं उससे मैं बहुत खुश हूं.'

हार्दिक पांड्या का हरफनमौला प्रदर्शन
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. भारतीय टीम (Team India) ने तेज शुरुआत की और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाने के बावजूद रनों का तेजी से बनना जारी रहा. भारत के लिए हार्दिक पांड्या (51), सूर्यकुमार यादव (39) और दीपक हुडा (33) ने अच्छी पारियां खेली. टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 198 रन बनाए.

जवाब में इंग्लिश टीम शुरुआत में ही लड़खड़ा गई. 33 रन तक इंग्लिश टीम अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी. मोईन अली (36), हैरी ब्रुक (28) और क्रिस जॉर्डन (26) ने थोड़ा संघर्ष जरूर किया लेकिन ये नाकाफी रहा. पूरी इंग्लिश टीम महज 148 रन पर सिमट गई. हार्दिक पांड्या ने 4 और युजवेंद्र चहल व अर्शदीप ने 2-2 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें..

MS Dhoni 41st Birthday: माही से जुड़े वो 10 राज, शायद जिनके बारे में नहीं जानते होंगे आप

Asia Cup 2022: भारत-पाकिस्तान मैच पर नई अपडेट, इस दिन हो सकता है महामुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्टइंडीज को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतना पड़ा महंगा, ICC ने लगाया जुर्माना, WTC में भी हुआ नुकसान
वेस्टइंडीज को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतना पड़ा महंगा, ICC ने लगाया जुर्माना, WTC में भी हुआ नुकसान
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IND VS ENG: आज का मैच कितने बजे खेला जाएगा? जानिए फ्री में कहां देख सकते हैं भारत-इंग्लैंड का महामुकाबला ?
IND VS ENG: आज का मैच कितने बजे खेला जाएगा? जानिए फ्री में कहां देख सकते हैं भारत-इंग्लैंड का महामुकाबला ?
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget