एक्सप्लोरर

महिला विरोधी टिप्पणी पड़ी भारी, हार्दिक पंड्या और केएल राहुल सस्पेंड

इन दोनों खिलाड़ियों ने टीवी कार्यक्रम के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी. जांच होने तक निलंबित होने के कारण ये दोनों शनिवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और केएल राहुल को एक टीवी कार्यक्रम के दौरान महिलाओं पर गयी टिप्पणियों के लिये शुक्रवार को जांच होने तक निलंबित कर दिया गया. आलोचकों के निशाने पर चल रहे इन दोनों खिलाड़ियों ने टीवी कार्यक्रम के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी. जांच लंबित होने तक निलंबित होने के कारण ये दोनों शनिवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे.

प्रशासकों की समिति (सीओए) के अध्यक्ष विनोद राय ने कहा, ‘‘पंड्या और राहुल दोनों को जांच लंबित होने तक निलंबित कर दिया गया है.’’ इन दोनों क्रिकेटरों की ‘कॉफी विद करण’ कार्यक्रम में की गयी टिप्पिणयों के कारण बवाल मच गया था. पंड्या ने कार्यक्रम के दौरान कई महिलाओं के साथ संबंध होने का दावा किया और यह भी बताया कि वह इस मामले में अपने परिजनों के साथ भी खुलकर बात करता है. राहुल अपने संबंधों के बारे में जवाब देने में हालांकि अधिक संयमित दिखे.

बीसीसीआई सूत्रों ने कहा कि इन दोनों को औपचारिक जांच शुरू होने से पहले नये सिरे से कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा. बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच बीसीसीआई की अंतरिम समिति करेगी या लोकपाल, इसका फैसला अभी नहीं किया गया है.’’

पंड्या रविवार को कार्यक्रम के प्रसारण के बाद दो बार अपनी टिप्पणियों पर खेद व्यक्त कर चुके हैं. पहले उन्होंने अपने ट्विटर पेज पर और फिर बुधवार को बीसीसीआई के कारण बताओ के जवाब में माफी मांगी थी. दूसरी तरफ राहुल ने अभी तक इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. अधिकारी ने कहा, ‘‘भारतीय टीम प्रबंधन यह फैसला करेगा कि वह इन दोनों को टीम में बनाये रखना चाहता है या उन्हें स्वदेश भेजना चाहता है। कुछ का मानना है कि उन्हें टीम के साथ रखना चाहिए क्योंकि स्वदेश में उनके खिलाफ लोगों का रवैया कड़ा हो सकता है जबकि बीसीसीआई के अधिकतर अधिकारी इसके खिलाफ हैं. ’’

यह फैसला तब आया जबकि सीओए में राय की साथी डायना इडुल्जी ने इन दोनों पर ‘आगे की कार्रवाई तक निलंबन’ की सिफारिश की थी क्योंकि बीसीसीआई की विधि टीम ने महिलाओं पर इनकी विवादास्पद टिप्पणी को आचार संहिता का उल्लंघन घोषित करने से इनकार कर दिया है.

इडुल्जी ने शुरुआत में इन दोनों को दो मैचों के लिए निलंबित करने का सुझाव दिया था लेकिन बाद में इस मामले को विधि विभाग के पास भेज दिया जबकि राय उनसे सहमत हो गए थे और निलंबन की सिफारिश कर दी थी. कानूनी टीम से राय लेने के बाद इडुल्जी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, ‘‘यह जरूरी है कि दुर्व्यवहार पर कार्रवाई का फैसला लिए जाने तक दोनों खिलाड़ियों को निलंबित रखा जाए जैसा कि (बीसीसीआई) सीईओ (राहुल जौहरी) के मामले में किया गया था जब यौन उत्पीड़न के मामले में उन्हें छुट्टी पर भेजा गया था.’’

कार्यक्रम में की गयी इन दोनों की टिप्पणियों की कोहली ने भी निंदा की. उन्होंने इसे अनुचित बताया लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि वह इस आलराउंडर पर प्रतिबंध लगने की संभावना से चिंतित नहीं हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिए यह अच्छा है कि हमारे पास (रविंद्र) जडेजा की तरह का खिलाड़ी मौजूद है जो ऐसी स्थिति में हरफनमौला की भूमिका निभा सकता है.’’

यहां पढ़ें हार्दिक पांड्या और केएल राहुल के किस बात पर किया गया है उन्हें सस्पेंड

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला में ऐतिहासिक जीत के कुछ दिन बाद कोहली ने कहा उनकी टीम इस तरह के ‘व्यक्तिगत नजरिये’ का समर्थन नहीं करती है. पंड्या और राहुल की टिप्पणियों की सोशल मीडिया में कड़ी आलोचना हुई है.

अगर इन दोनों को ऑस्ट्रेलिया से स्वदेश बुलाया जाता है तो उनकी जगह ऋषभ पंत और मनीष पांडे को टीम में शामिल किया जा सकता है. पंड्या की अंतिम एकादश में जगह पक्की थी लेकिन खराब फार्म में चल रहे राहुल शनिवार के मैच के लिये टीम में जगह बनाने के दावेदार नहीं थे. कयास लगाये जा रहे हैं कि बीसीसीआई इस विवाद के बाद खिलाड़ियों को मनोरंजन से जुड़़े कार्यक्रमों में भाग लेने से रोक सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget