एक्सप्लोरर

भारतीय क्रिकेट की धरोहर साबित हो सकते हैं पंड्या: लांस क्लूसनर

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व लांस क्लूसनर का मानना है कि हार्दिक पंड्या भारत के लिये बेहतरीन ऑलराउंडर साबित हो सकते हैं. पंड्या ने पहले टेस्ट में 95 गेंद में 93 रन बनाये और दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में 27 रन देकर दो विकेट लिये.

केपटाउन: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व लांस क्लूसनर का मानना है कि हार्दिक पंड्या भारत के लिये बेहतरीन ऑलराउंडर साबित हो सकते हैं. पंड्या ने पहले टेस्ट में 95 गेंद में 93 रन बनाये और दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में 27 रन देकर दो विकेट लिये.

क्लूसनर ने कहा ,‘‘ भारत की पहली पारी में उसकी बल्लेबाजी बेहतरीन थी. उसने टीम को दबाव से निकालकर दक्षिण अफ्रीका पर दबाव बनाया. वह भारत के लिये धरोहर साबित होगा. अभी वह सीख रहा है और अगर अपनी गेंदबाजी में रफ्तार शामिल कर ले तो उम्दा ऑलारउंडर बन सकता है .’’ पंड्या अपने संक्षिप्त कैरियर में ही टीम का अभिन्न हिस्सा बन गए हैं. सीमित ओवरों के क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड बल्ले और गेंद दोनों से शानदार है.

क्लूसनर ने कहा ,‘‘ वह भविष्य में शानदार ऑलराउंडर साबित होगा. कई मौकों पर नाकामी भी मिलेगी लेकिन उसे सकारात्मक सोच के साथ हौसलाअफजाई की जरूरत है .’’ उन्होंने कहा ,‘‘ वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिये खेले या भारतीय टीम के लिये, उसके पास पास अच्छे लोग है और यह उनकी जिम्मेदारी है कि उसकी प्रतिभा को तराशें .’’ भारत ने टेस्ट सीरीज से पहले एकमात्र अभ्यास मैच नहीं खेला और क्लूसनर इसके हिमायती नहीं हैं.

उन्होंने कहा ,‘‘अभ्यास मैच खेलना हमेशा अच्छा होता है. यदि भारतीय टीम उपमहाद्वीप के दौरे पर होती तो अभ्यास मैच नहीं खेलने से कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन दक्षिण अफ्रीका में खेलने से पहले अभ्यास मैच से अनुकूलन में मदद मिलती .’’

क्लूसनर ने कहा ,‘‘यदि दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत दौरे पर होती तो उपमहाद्वीप के हालात में ढलने के लिये कम से कम एक अभ्यास मैच जरूर खेलती .’’ उन्होंने कहा कि पहले मैच में मिली हार से भारत को कई सबक सीखने हैं.

उन्होंने कहा ,‘‘भारत पहले मैच की हार से काफी कुछ सीख सकता है. पंड्या यदि वह पारी नहीं खेलता तो परिणाम और बदतर होता. भारत के लिये यह सबक है और अब उसे अधिक मजबूती से तेज गेंदबाजों की चुनौती का सामना करना होगा .’’

क्लूसनर ने कहा ,‘‘ दक्षिण अफ्रीका में हमेशा आपको तेज आक्रमण का सामना करने के लिये तैयार रहना होगा. उन्होंने चार तेज गेंदबाजों को उतारा. भारत के लिये यह चुनौतीपूर्ण था खासकर तब जबकि वे अभी श्रीलंका से खेलकर आये हैं .’’

उन्होंने कहा ,‘‘ अपनी सरजमीं पर उस श्रृंखला में भारत को असली तेज आक्रमण झेलना नहीं पड़ा. इस टेस्ट में उन्होंने संघर्ष किया लेकिन छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए हार गए. यह काफी निराशाजनक होगा .’’ उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों की तुलना में उनके पास रफ्तार की कमी थी लेकिन उनकी लैंग्थ कमाल की थी . अतीत में भारतीय तेज गेंदबाज यहां आकर उछाल से धोखा खा जाते थे लेकिन इस बार उन्होंने फुललैंग्थ गेंद डाली और रणनीति पर बखूबी अमल किया .’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 5th T20I Live Score: बारिश की वजह से शुरू नहीं हो पाया पांचवां टी20, जानिए बेंगलुरु मौसम की ताजा रिपोर्ट
LIVE: बारिश की वजह से शुरू नहीं हो पाया भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी20, जानिए बेंगलुरु मौसम की ताजा रिपोर्ट
अगर रद्द हुआ भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, फिर किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
अगर रद्द हुआ भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, फिर किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम से बाहर करने पर भड़के अश्विन, बोले- दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि...
यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम से बाहर करने पर भड़के अश्विन, बोले- दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि...
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget