एक्सप्लोरर

सबसे ज्यादा ओवर गेंदबाज़ी और 5 विकेटों के साथ हार्दिक पांड्या ने दिखाई अपनी फिटनेस

ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर चल रहे हार्दिक पांड्या ने अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है, उन्होंने रणजी ट्रॉफी मैच में सबसे ज्यादा ओवर गेंदबाज़ी के साथ 5 विकेट भी लिए.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी सीरीज़ के दूसरे टेस्ट में भारत मैच में वापसी कर गया है. लेकिन इस सीरीज़ में फिर भी भारतीय टीम को एक चीज़ की कमी बेहद खल रही है और वो कमी है एक ऐसे तेज़ गेंदबाज़ ऑल-राउंडर की जो ज़रूरत पड़ने पर ऑस्ट्रेलिया की तेज़ पिचों पर विकेट भी चटका सके और मिडिल ऑर्डर में ऑस्ट्रेलिया की तेज़ तर्रार गेंदों का सामना भी कर सके.

ऐसा नहीं है कि अभी भारतीय टीम एक तेज़ गेंदबाज़ ऑल-राउंडर की खोज ही कर रही है. बल्कि भारतीय टीम के पास हार्दिक पांड्या के रूप में ऐसा ऑल-राउंडर मौजूद है. लेकिन एशिया कप में लगी चोट की वजह से लंबे वक्त से भारतीय टीम से बाहर हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की टीम से भी बाहर रखा है.

लेकिन अब भारत के लिए पांड्या को लेकर बहुत अच्छी खबर आ गई है. जी हां, टीम इंडिया का ये स्टार अब पूरी तरह से फिट होकर मैदान पर उतर गया है. इतना ही नहीं वो मैदान पर उतरे ही नहीं बल्कि मैच की एक पारी में ही विरोधी टीम के 5 बल्लेबाज़ों को आउट कर अपनी फॉर्म और फिटनेस का नमूना भी पेश कर दिया है.

पांडया इस समय रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप में बड़ौदा के लिए मुंबई के खिलाफ खेल रहे हैं. इस मैच में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए विशाल 465 रन बनाए. लेकिन पांड्या की गेंदों के आगे उनके बल्लेबाज़ असहज दिखे. उन्होंने विरोधी टीम के 5 बल्लेबाज़ों को पवेलियन का रास्ता दिखाया.

पांड्या भारतीय टीम में वापसी के लिए कितने फिट है इसका इस बात से भी पता लगाया जा सकता है कि उन्होंने मैच में पूरी टीम में सबसे अधिक 18.5 ओवर गेंदबाज़ी की. उनके अलावा बड़ौदा के लिए मेरीवाला ने 17, भार्गव भट्ट ने 17, जबकि स्वपनिल और अरोठे ने 14-14 ओवर गेंदबाज़ी की.

हालांकि अभी पांड्या की बल्लेबाज़ी नहीं आई है और ऐसी ही उम्मीद है कि वो बल्ले से भी बेहतरीन खेल दिखाकर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने के लिए जल्द से जल्द तैयार हो जाएंगे. क्योंकि अगर बीसीसीआई चाहे तो पांड्या को टेस्ट सीरीज़ के बीच भी उन्हें ऑस्ट्रेलिया भेज सकता है. आईसीसी के नए नियम के मुताबिक अगर कोई बोर्ड चाहे तो वो आईसीसी टूर्नामेंट को छोड़ किसी भी सीरीज़ में अपने नए खिलाड़ी को जोड़ सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, बदला कप्तान; 4 खिलाड़ियों की वापसी
PAK टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, बदला कप्तान; 4 खिलाड़ियों की वापसी
अमृता फडणवीस और क्रिकेटर तिलक वर्मा के बीच बातचीत का वीडियो वायरल
अमृता फडणवीस और क्रिकेटर तिलक वर्मा के बीच बातचीत का वीडियो वायरल
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले 7 देश, भारत तीसरे स्थान पर
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले 7 देश, भारत तीसरे स्थान पर
टीम इंडिया में 3 नए चेहरों का स्वागत, गंभीर ने दिया 'स्पेशल वेलकम'
टीम इंडिया में 3 नए चेहरों का स्वागत, गंभीर ने दिया 'स्पेशल वेलकम'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget