आईपीएल के दूसरे मैच के लिए गर्लफ्रेंड के साथ दिल्ली पहुंचे हार्दिक पांड्या, मुंबई इंडियंस की टीम के साथ नहीं किया ट्रैवल
आईपीएल 2026 के अपने दूसरे मैच के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं. उन्हें आईजीआई एयरपोर्ट पर देखा गया लेकिन वे टीम के साथ यहां नहीं आए.

Hardik Pandya Arrives Delhi With His Girlfriend: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज मुंबई इंडियंस ने जीत के साथ किया है. इस लीग के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ साल 2012 के बाद मुंबई ने पहली बार सीजन के ओपनिंग मैच में जीत दर्ज की है. ऐसे में पांच बार की चैंपियन मुंबई की टीम चाहेगी कि इस पूरे सीजन में जीत का ये सिलसिला जारी रहे. मुंबई इंडियंस का इस सीजन में दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 मार्च को है. इस मैच के लिए दोनों टीमें अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेलने उतरेगी.
हार्दिक पंड्या गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे दिल्ली
मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली के खिलाफ मुकाबले के लिए यहां पहुंच गई है, लेकिन कप्तान हार्दिक पांड्या टीम के साथ नहीं आए. हार्दिक पांड्या टीम से अलग अपनी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के साथ दिल्ली पहुंचे. सोशल मीडिया पर हार्दिक और महिका का आईजीआई एयरपोर्ट से निकलते हुए वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में हार्दिक महिका का हाथ थामें हुए दिख रहे हैं. बता दें कि हार्दिक जब से महिका के साथ रिलेशनशिप में आए हैं तब से वे उन्हीं के साथ ट्रैवल करते हैं.
Only Cricketer with SPECIAL PERMISSION from the BCCI 🤯
— T-Celebs (@t_celebs) April 2, 2026
As per BCCI rules, players are NOT allowed to travel with their girlfriend or wife — they must travel with the team.
But Hardik Pandya has his own way — traveling with his GF, even in the team bus & private jet 😄 #IPL2026 pic.twitter.com/TEhEvKO7Rl
मुंबई ने केकेआर को पहले मैच में हराया
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेली थी. इस मुकाबले में केकेआर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 220 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया था. जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने धमाकेदार बल्लेबाजी की, जिसमें रायन रिकेल्टन ने 81 और रोहित शर्मा ने 78 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. इन दोनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर मुंबई की टीम ने 19.1 ओवर में 4 विकेट पर 224 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया था. ऐसे में, अब उम्मीद है कि हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ केकेआर जैसा प्रदर्शन दोहराने की कोशिश करेगी और टूर्नामेंट में एक के बाद एक जीत हासिल करना चाहेगी.


















