एक्सप्लोरर

मैच फिक्सिंग पर गावस्कर ने कहा, सबसे ज्यादा विकसित समाज में भी अपराधी होते हैं, लालच का कोई ईलाज नहीं

टीएनपीएल और केपीएल में लगातार मैक फिक्सिंग के मामले सामने आने के बाद पूर्व लेजेंड बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा है कि लालच ऐसी बला है जिसे शिक्षा, मार्गदर्शन, सेमीनार या भ्रष्टाचार रोधी अधिकारी नहीं सुधार सकते.

मैच फिक्सिंग जैसी चीज एक बार फिर भारतीय क्रिकेट में घुसपैठ कर रही है, ऐसे में दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा है कि लालच का कोई ईलाज नहीं है. हाल ही में तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) और कर्नाटक प्रीमियर लीग (केपीएल) में मैच फिक्सिंग की कई खबरें सामने आई थीं. वेबसाइट क्रिकबज ने गावस्कर के हवाले से लिखा है, "लालच ऐसी बला है जिसे शिक्षा, मार्गदर्शन, सेमीनार या भ्रष्टाचार रोधी अधिकारी नहीं सुधार सकते. सर्वश्रेष्ठ समाज, सबसे ज्यादा विकसित समाज में भी अपराधी होते हैं. क्रिकेट में भी आपके पास अलग तरह के लोग होते हैं जो लालच में आ जाते हैं. इसके अलग कारण हो सकेत हैं कि जिनकी वजह से लोग इसके लिए बाध्य हो जाते हैं. मैं समझता हूं कि आप इसे नियंत्रित नहीं कर सकते." गावस्कर ने हालांकि कहा कि अब तकनीक के माध्यम से इस बात को सुनिश्चित किया जाता है कि ऐसे लोग बच नहीं पाएं. उन्होंने कहा, "मैं उन स्थितियों को समझ सकता हूं जहां खिलाड़ी सोचता है कि वह इससे बच निकलेगा, लेकिन आप बच नहीं सकते क्योंकि इसे टीवी पर दिखाया जा रहा है, हर एक छोटी चीज दिखाई जा रही है. आप कुछ गलत करते हैं तो पकड़े जाएंगे." भ्रष्टाचार के मामले सामने आने के बाद भी भारत के पूर्व कप्तान को लगता है कि इन टूर्नामेंटस को लोगों का समर्थन हासिल है और यह भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाएंगे. उन्होंने कहा, "आप जिलों से आ रही प्रतिभाओं को देखिए. उदाहरण के तौर पर कर्नाटक प्रीमियर लीग, कई लोग राज्य के अंदरुनी इलाकों से आए हैं जिन्हें कर्नाटक के सर्वश्रेष्ठ जौहरी भी शायद नहीं निकाल पाते." उन्होंने कहा, "यही टीएनपीएल और बाकी की अन्य लीगों के साथ है. मुझे लगता है कि यह लीग काफी अच्छी हैं. यह भारतीय क्रिकेट को और ज्यादा प्रतिभाएं दे रही हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एबी डिविलियर्स का विराट कोहली पर ताजा बयान, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए
एबी डिविलियर्स का विराट कोहली पर ताजा बयान, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए
रांची के सिनेमा हॉल में दृश्यम-3 देखने पहुंचे भारतीय क्रिकेटर, आज है IND-WI दूसरा टी20
रांची के सिनेमा हॉल में दृश्यम-3 देखने पहुंचे भारतीय क्रिकेटर, आज है IND-WI दूसरा टी20
वैभव ने नेट्स में उड़ाया गर्दा, गौतम गंभीर ने लाइव देखा चौके-छक्कों वाला एक्शन, वीडियो वायरल
वैभव ने नेट्स में उड़ाया गर्दा, गौतम गंभीर ने लाइव देखा चौके-छक्कों वाला एक्शन
नाना पाटेकर के निधन पर टूट गया पाकिस्तानी क्रिकेटर का दिल, बोला - मेरी मां से...
नाना पाटेकर के निधन पर टूट गया पाकिस्तानी क्रिकेटर का दिल, बोला - मेरी मां से...

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
एबी डिविलियर्स का विराट कोहली पर ताजा बयान, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए
एबी डिविलियर्स का विराट कोहली पर ताजा बयान, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget