एक्सप्लोरर

'मंकीगेट' विवाद झेलने वाले हरभजन सिंह बोले- ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने पहली बार नहीं किया है 'बुरा व्यवहार'

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस संबंध में भारत से माफी मांग ली है और कहा है कि वह आईसीसी की जांच का इंतजार कर रहे हैं.

IND vs AUS: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने रविवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में भारतीय टीम के खिलाड़ियों पर की गई नस्लीय टिप्पणी की आलोचना की है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मोहम्मद सिराज पर दर्शकों ने नस्लीय टिप्पणी की थी.

हरभजन ने कहा कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए उनके धर्म और रंग को लेकर काफी चीजें सुनी हैं. हरभजन ने ट्वीट कर कहा, "मैंने ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए अपने बारे में, अपने धर्म, अपने रंग और कई चीजों को लेकर काफी चीजें सुनी हैं. यह पहली बार नहीं है कि दर्शकों ने इस तरह की वाहियात हरकत की हो. आप कैसे उन्हें रोकेंगे?"

भारतीय टीम ने रविवार को एक बार फिर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई. मैच के चौथे दिन भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शिकायत की, जिसके बाद कुछ देर के लिए मैच रोका गया. अंपायरों और सुरक्षा अधिकारियों ने मिलकर फैसला लिया और दर्शक दीर्घा में बैठे छह लोगों को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया गया.

भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने भी इसकी आलोचना करते हुए ट्वीट किया, "एससीजी में जो हुआ वो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. यह फालतू चीज बर्दाश्त नहीं. मैदान पर खिलाड़ी को गाली देने का मतलब आज तक समझ नहीं आया. अगर आप यहां मैच देखने नहीं आए हैं और सम्मानजनक व्यवहार नहीं कर सकते तो कृप्या माहौल खराब करने नहीं आइए."

वहीं ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा कि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर दर्शकों की तरफ से नस्लवादी दुर्व्यवहार कोई नई बात नहीं है. भारतीय खिलाड़ियों ने पहले भी सिडनी में नस्लवाद का सामना किया है और इससे सख्ती से निपटे जाने की जरूरत है. हालांकि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस संबंध में भारत से माफी मांग ली है और कहा है कि वह आईसीसी की जांच का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- 

IND vs AUS: अश्विन का दावा- सिडनी में पहले भी नस्लवाद का सामना कर चुकी है भारतीय टीम

IND vs AUS: स्टीव स्मिथ का कमाल, सचिन-कैलिस और कुक जैसे दिग्गजों को छोड़ा पीछे
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप, ऐसे दिया विकेट कि मानसिकता पर उठेंगे सवाल
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप, ऐसे दिया विकेट कि मानसिकता पर उठेंगे सवाल
दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, जानें भारत की प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव हुए?
दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, जानें भारत की प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव हुए?

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
Embed widget