एक्सप्लोरर

भज्जी ने लगाई पांड्या-राहुल को फटकार, बोले- 'जिस बस में वो होंगे उसमें बीवी और बेटी के साथ नहीं जाउंगा'

टीम इंडिया के टर्बनेटर हरभजन सिंह ने महिलाओं को लेकर इस तरह की अस्विकार्य टिप्पणी की कड़ी आलोचना की है.

एक टीवी शो में महिलाओं पर अभ्रद टिप्पणी विवाद के बाद से मुश्किल में फंसे हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को जांच पूरी होने तक सस्पेंड किया गया है. क्रिकेट के मैदान से तो इन खिलाड़ियों के लिए बुरी खबर आ ही रही है वहीं भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और इनके साथी क्रिकेटर्स ने भी इनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. टीम इंडिया के टर्बनेटर हरभजन सिंह ने महिलाओं को लेकर इस तरह की अस्विकार्य टिप्पणी की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने बीते दिन एक कार्यक्रम में कहा है कि वो उस बस में अपनी पत्नी और बेटी के साथ भी बैठना पसंद नहीं करेंगे जिसमें पंड्या और राहुल हों. हरभजन सिंह ने दोनों खिलाड़ियों की कड़ी आलोचना करते हुए इंडिया टुडे से कहा, 'आप मुझे बताएं अगर आप उनसे पार्टी में मिलते हैं तो क्या आप उनसे बात करना पसंद करेंगे? मैं तो बिल्कुल नहीं.' इसके बाद भज्जी ने कहा, 'इतना ही नहीं जहां मेरी बेटी और बच्ची होगी, वहां तो मैं उन लोगों के साथ एक बस में भी सफर नहीं करूंगा.' टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर ने साथ ही बीसीसीआई के इन खिलाड़ियों को सस्पेंड करने के फैसले को सही करार दिया. उन्होंने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों ने टीम को इज्जत को धब्बा लगाया है. भज्जी बोले, 'उसने हर किसी की साख खराब की है. हमने टीम में कभी भी इस तरह का माहौल नहीं बनने दिया.' टीम इंडिया की वर्ल्डकप टीम का हिस्सा रहे और कई दिग्गज खिलाड़ियों के साथ खेले हरभजन ने ये भी कहा कि 'हम यहां तक कि अपने दोस्तों के साथ इस तरह की बातें नहीं करते और वे सार्वजनिक तौर पर टेलीविजन पर ऐसी बातें कर रहा था. अब लोग सोच सकते हैं कि क्या हरभजन सिंह ऐसे ही थे, क्या अनिल कुंबले ऐसे ही थे और क्या सचिन तेंदुलकर भी......' बीते दिन पांड्या-राहुल को किया गया सस्पेंड: टीम इंडिया के ऑल-राउंडर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को एक टीवी कार्यक्रम कॉफी विद करन में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में जांच लंबित होने तक सस्पेंड किया गया है. आलोचना का शिकार झेल रहे टीम इंडिया के इन दोनों खिलाड़ियों ने टीवी कार्यक्रम के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी. जांच लंबित होने तक सस्पेंड होने के कारण ये दोनों शनिवार से आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में टीम का हिस्सा भी नहीं हैं. प्रशासकों की समिति (सीओए) के अध्यक्ष विनोद राय ने पीटीआई से कहा, ‘‘पंड्या और राहुल दोनों को जांच लंबित होने तक सस्पेंड कर दिया गया है.’’ क्या है मामला: आपको बता दें कि शो के होस्ट क रण जोहर ने जब दोनों खिलाड़ियों से उनकी निजी जिंदगी के बारे में सवाल किए थे. जिनका जवाब देते हुए हार्दिक ने महिला-विरोधी बात कह दी थी. पांड्या की महिला विरोधी बातों को सुनने के बाद सोशल मीडिया ने उन्हें निशाने पर ले लिया था और उनके इस रवैये को बेहद ही शर्मनाक बताया था. जिसके बाद बीसीसीआई ने इन खिलाड़ियों को 24 घंटों के भीतर जबाव देने के लिए कहा था. इस पर इन खिलाड़ियों ने बीसीसीआई ने माफी मांगी थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI जल्द ही अपने खिलाड़ियों को ऐसे शो में हिस्सा लेने पर बैन लगा सकता है. BCCI के सोर्स ने कहा, 'इस बारे में विचार किया जा रहा है कि खिलाड़ियों को उन शो में हिस्सा लेने दिया या नहीं, जिनका क्रिकेट से कोई संबंध ना हो.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget