एक्सप्लोरर

...और जब भज्जी की वजह से इस्तीफा देने को तैयार हो गए थे कप्तान!

टीम इंडिया के टर्बनेटर हरभजन सिंह अपनी बेबाकी और मज़ाकिया अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं.

...और जब भज्जी की वजह से इस्तीफा देने को तैयार हो गए थे कप्तान!

नई दिल्ली: टीम इंडिया के टर्बनेटर हरभजन सिंह अपनी बेबाकी और मज़ाकिया अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं. कुछ समय पहले अपनी शादी की वजह से सुर्खियों में रहने के बाद अब अपने जन्मदिन के मौके पर भज्जी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. जी हां हाल ही में हरभजन सिंह टीवी शो 'आप की अदालत' में बतौर गेस्ट सेलीब्रिटी पहुंचे जहां उन्होंने अपने क्रिकेट करियर से जुड़े कई राज़ खोले. 


हरभजन ने शोएब से मैदान पर विवाद और मैदान के बाहर दोस्ती के किस्से साझा किए. लेकिन इसके साथ ही हरभजन सिंह ने सौरव गांगुली के कप्तानी वाले कार्यकाल के एक ऐसे मज़ाक को भी साझा किया जिसके बाद कप्तान गांगुली इस्तीफे के लिए भी तैयार हो गए थे. 


हरभजन सिंह ने शो के दौरान बताया सौरव गांगुली के कप्तानी वाले कार्यकाल में अप्रेल के महीने में हरभजन सिंह ने युवराज सिंह और ज़हीर खान के साथ मिलकर कप्तान को अप्रेल फूल बनाने के लिए एक प्लैन तैयार किया. जिसमें उन्होंने अखबार जैसी कॉपी पर प्रिंट आर्टिकल छपवाया जिसपर लिखा गया कि गांगुली की तरफ से मीडिया में ये बात कही गई है कि 'हरभजन, युवराज और ज़हीर गेम को लेकर सीरियस नहीं है, बहुत पार्टी करते हैं और अलग-अलग लड़कियों के साथ घूमते हैं.'


इन तीनों खिलाड़ियों ने इस मज़ाक को आगे बड़ाते हुए अगले दिन टीम प्रेक्टिस से पहले गांगुली से इस बारे में बात की लेकिन गांगुली इससे घबरा गए और उन्होंने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. जिसके बाद हरभजन, युवी और ज़हीर ने टीम में खेलने से इंकार कर दिया और मज़ाक-मज़ाक में वो अपना बैग लेकर वहां से जाने लगे. 


इन तीनों खिलाड़ियों के कप्तान गांगुली के साथ इस मज़ाक में राहुल और सचिन जैसे दिग्गज क्रिकेटर भी शामिल हो गए और उन्होंने गांगुली से कहा कि वो मीडिया में ऐसा स्टेटमेंट कैसे दे सकते हैं जबकि ये तीनों तो बेहद गंभीर क्रिकेटर हैं. जिसके बाद गांगुली ने कहा कि उन्होंने ऐसा स्टेटमेंट नहीं दिया लेकिन फिर भी अगर सबको ऐसा लगता है तो वो अगले दिन कप्तानी से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं. 


जिसके बाद हरभजन ने अखबार की कटिंग गांगुली को दिखाकर कहा की 'पाजी एक बार इस पर तारीख पर नज़र डालो' और तब जाकर गांगुली को समझ आया कि ये एक प्रैंक है और उन्हें अप्रेल फूल बनाया गया है जिसके बाद वो हरभजन के पीछे बल्ला लेकर भागे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget