एक्सप्लोरर

श्रीसंत को तमाचा जड़ने से लेकर एंड्रयू साइमंड्स को गाली देने तक, ये रहे हरभजन सिंह के 5 सबसे बड़े विवाद

Harbhajan Singh 5 Biggest Controversies: हरभजन सिंह, श्रीसंत के साथ विवाद को लेकर चर्चा में आ गए हैं. हरभजन केवल इसी विवाद के चलते नहीं फंसे, बल्कि भज्जी की और खिलाड़ियों के साथ भी लड़ाई हो चुकी है.

Harbhajan Singh Controversies: भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का स्लैपगेट विवाद फिर एक बार चर्चा में आ गया है. आईपीएल के फाउंडर ललित मोदी ने साल 2008 में हरभजन और श्रीसंत के बीच छिड़े विवाद का वीडियो शेयर किया है, जिसमें भज्जी ने आईपीएल मैच के बाद श्रीसंत को थप्पड़ मारा था. भज्जी अपने क्रिकेट करियर के दौरान केवल इसी विवाद में नहीं पड़े, बल्कि वे विदेशी खिलाड़ियों के साथ भी मैदान पर भिड़ चुके हैं. आइए हरभजन सिंह के पांच सबसे बड़े विवादों के बारे में जानते हैं.

मंकीगेट विवाद में फंसे हरभजन

भारतीय टीम 2008 में जब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी, तब एंड्रयू साइमंड्स ने भज्जी पर नस्लीय टिप्पणी करने का आरोप लगाया था. साइमंड्स का कहना था कि हरभजन ने उन्हें मंकी (बंदर) कहा है. इस मामले में रेफरी ने भज्जी को दोषी करार दिया और उन पर तीन मैच का बैन लगा. वहीं हरभजन पर ये बैन लगने के बाद अनिल कुंबले की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टीम इंडिया ने बाकी मैच खेलने का विरोध किया और कहा कि अगर भज्जी से बैन वापस नहीं लिया गया तो ये दौरा रद्द करके टीम वापस भारत लौट जाएगी. टीम इंडिया के इस फैसले का साथ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी दिया.

हरभजन सिंह और एंड्रयू साइमंड्स के बीच छिड़े इस विवाद का मामला सिडनी कोर्ट तक पहुंच गया. इसमें भज्जी पर लगे तीन मैचों के बैन के खिलाफ अपील की गई. सिडनी कोर्ट ने हरभजन सिंह के पक्ष में फैसला आया और कोर्ट ने कहा कि ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जिससे ये माना जा सके कि हरभजन सिंह ने कोई रंगभेदी टिप्पणी की है. इसी के साथ भज्जी के ऊपर से तीन मैचों का बैन भी हट गया. लेकिन इसकी जगह उन पर 50 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया.

रिकी पोंटिंग के साथ भी रहा विवाद

हरभजन सिंह 17 साल की उम्र में साल 1998 में पहली बार टीम इंडिया में शामिल हुए. भज्जी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में लिया गया था. शारजाह में खेले जा रहे इस मैच में हरभजन सिंह ने रिकी पोंटिंग को स्टंप आउट कराया. पोंटिंग की विकेट निकालने के बाद हरभजन ने उन्हें पवेलियन जाने का इशारा किया. हरभजन का ये इशार देखकर पोटिंग उनकी तरफ बढ़े, लेकिन फिर बिना कुछ कहे ही लौट गए. हरभजन सिंह के ऐसा करने पर उन पर एक मैच का बैन लगा. इसके साथ ही आईसीसी ने जुर्माना भी लगाया.

शोएब अख्तर से हुई लड़ाई

एशिया कप 2010 में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान हरभजन सिंह और शोएब अख्तर के बीच झड़प हुई थी. इस मैच के 47वें ओवर में भज्जी और पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद भज्जी ने अख्तर की गेंद पर छक्का जड़ दिया. इस मैच को भारत ने 3 विकेट से जीता था और विनिंग शॉट भी हरभजन सिंह के बल्ले से आया था.

श्रीसंत को जड़ा था थप्पड़

आईपीएल 2008 में हरभजन सिंह ने श्रीसंत को थप्पड़ मारा था. उस वक्त हरभजन मुंबई इंडियंस की तरफ से और श्रीसंत किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते थे. इस मैच में पंजाब ने मुंबई को हरा दिया था. श्रीसंत ने एक बार इस विवाद पर बताया था कि उन्होंने हरभजन से ये कहा था कि 'पंजाब मुंबई को हराएगा,  पंजाब मुंबई को हराएगा'. वहीं इस मैच के बाद हरभजन ने श्रीसंत को बैकहैंड स्लैप मारा और इसी का वीडियो अब 17 साल बाद लोगों के सामने आया है. हरभजन सिंह बता चुके हैं कि उन्होंने इस घटना को लेकर श्रीसंत से कई बार माफी मांगी है.

हरभजन ने शराब कंपनी के लिए किया विज्ञापन

हरभजन सिंह साल 2006 में एक शराब कंपनी के लिए विज्ञापन करके फंस गए थे. इस विज्ञापन में भज्जी ने पगड़ी भी नहीं पहनी थी, जिसका सिख समुदाय के लोगों ने भारी विरोध किया. इसके साथ ही शराब कंपनी के लिए विज्ञापन करने पर भी आपत्ति जताई. इस विज्ञापन के बाद हरभजन सिंह की इतनी आलोचना हुई कि उन्हें विज्ञापन को हटवाना पड़ा. इसके बाद इस भारतीय क्रिकेटर ने लोगों की भावनाएं आहत करने के लिए उनसे माफी मांगी.

यह भी पढ़ें

लियोनेल मेसी का संन्यास! 4 सितंबर को हो सकता है आखिरी घरेलू मैच, इंटरनेशनल करियर पर लगेगा फुलस्टॉप?

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget