एक्सप्लोरर

लियोनेल मेसी का संन्यास! 4 सितंबर को हो सकता है आखिरी घरेलू मैच, इंटरनेशनल करियर पर लगेगा फुलस्टॉप?

फुटबॉल के किंग लियोनेल मेसी ने ऐसा बयान दिया है जिसने उनके करोड़ों फैंस को हैरान कर दिया है. मेसी ने संकेत दिया कि 4 सितंबर को वेनेजुएला के खिलाफ वर्ल्ड कप क्वालिफायर उनका आखिरी घरेलू मैच हो सकता है

Lionel Messi: फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी ने ऐसा बयान दिया है जिसने उनके करोड़ों चाहने वालों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. 38 साल के अर्जेंटीनी स्टार ने साफ किया है कि उनका इंटरनेशनल करियर अब आखिर पड़ाव पर पहुंच रहा है. मेसी ने इशारा किया है कि 4 सितंबर को ब्यूनस आयर्स के एस्टादियो मोन्यूमेंटल स्टेडियम में वेनेजुएला के खिलाफ होने वाला वर्ल्ड कप क्वालिफायर मैच शायद उनका आखिरी घरेलू मुकाबला होगा.

परिवार के साथ मैदान पर होंगे मेसी

Apple TV को दिए इंटरव्यू में मेसी ने कहा, “यह मेरे लिए बहुत ही खास मैच होगा. यह मेरे लिए मेरा आखिरी क्वालिफायर गेम हो सकता है. मुझे नहीं पता इसके बाद कोई फ्रेंडली या दूसरे मैच होंगे या नहीं… लेकिन इस मैच के लिए मेरा पूरा परिवार मेरे साथ रहेगा. मेरी पत्नी, मेरे बच्चे, मेरे माता-पिता, मेरे भाई-बहन और मेरी पत्नी के सभी रिश्तेदार स्टेडियम में मौजूद रहेंगे.”

अर्जेंटीना पहले ही कर चुका है क्वालिफाई

2026 वर्ल्ड कप के लिए अर्जेंटीना ने पहले ही क्वालिफाई कर लिया है. टीम 35 अंकों के साथ साउथ अमेरिकन क्वालिफायर टेबल में टॉप पर बनी हुई है. ऐसे में यह मैच अर्जेंटीना के लिए सिर्फ एक औपचारिकता है, लेकिन मेसी और उनके फैन्स के लिए यह बेहद इमोशनल मोमेंट साबित होने वाला है.

मेसी का क्वालिफायर रिकॉर्ड

अब तक मेसी ने 193 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इसमें से वर्ल्ड कप क्वालिफायर में उन्होंने 31 गोल दागे हैं. 2022 कतर वर्ल्ड कप जीतकर उन्होंने अर्जेंटीना को 36 साल बाद वर्ल्ड चैंपियन बनाया था. यह उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाती है.

मेसी 9 सितंबर को इक्वाडोर के खिलाफ भी क्वालिफायर खेल सकते हैं, लेकिन वह मुकाबला अवे होगा. इसलिए 4 सितंबर का दिन शायद आखिरी बार होगा जब ब्यूनस आयर्स की भीड़ अपने हीरो को क्वालिफायर में घर पर खेलते देखेगी.

फुटबॉल के टॉप गोलस्कोरर्स

क्रिस्टियानो रोनाल्डो (पुर्तगाल) - 221 मैच, 138 गोल

लियोनल मेसी (अर्जेंटीना) - 193 मैच, 112 गोल

अली दाई (ईरान) - 148 मैच, 108 गोल

सुनील छेत्री (भारत) - 155 मैच, 95 गोल

रोमेलू लुकाकू (बेल्जियम) - 124 मैच, 89 गोल

वर्ल्ड कप क्वालिफायर सिस्टम

साउथ अमेरिका में वर्ल्ड कप क्वालिफायर कॉनमेबोल (South American Football Confederation) के नियमों के अनुसार खेले जाते हैं. अर्जेंटीना, ब्राजील, उरुग्वे, चिली, कोलंबिया समेत 10 टीमें इसमें भाग लेती हैं. हर टीम बाकी नौ देशों से होम और अवे, कुल 18 मैच खेलती है. इन मैचों में टॉप-6 टीमें सीधे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करती हैं. वहीं सातवें नंबर की टीम को FIFA Play-Off Tournament खेलना पड़ता है.

अर्जेंटीना के लिए एक युग का अंत?

अगर 4 सितंबर का मैच सचमुच मेसी का आखिरी घरेलू क्वालिफायर साबित हुआ, तो यह अर्जेंटीना फुटबॉल इतिहास के सबसे बड़े इमोशनल पलों में से एक होगा. हालांकि मेसी ने अभी तक इंटरनेशनल रिटायरमेंट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उनके संकेत ने साफ कर दिया है कि फुटबॉल का यह सुनहरा अध्याय अब खत्म होने के करीब है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
चोटिल खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने की जल्दबाजी क्यों? CoE और मैनेजमेंट के बीच बातचीत की कमी; रिपोर्ट में खुलासा
चोटिल खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने की जल्दबाजी क्यों? CoE और मैनेजमेंट के बीच बातचीत की कमी; रिपोर्ट में खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget