एक्सप्लोरर

मंकीगेट प्रकरण के लिए ‘माफी मांगते’ हुए ‘रोने लगा’ था हरभजन सिंह: एंड्रयू साइमंड्स

मंकीगेट कांड 2008 की घटना के 10 साल बाद एंड्रयू साइमंड्स ने हरभजन सिंह को लेकर खुलासा करते हुए कहा है कि वह माफी मांगते हुए रोने लगा था.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स ने ‘मंकीगेट’ कांड पर एक बड़ा खुलासा किया है. एंड्रयू साइमंड्स ने कहा है कि भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ‘मंकीगेट’ प्रकरण के बाद इस मामले को सुलझाने के दौरान ‘रोने लगे’ थे.

साल 2008 में सिडनी टेस्ट के दौरान यह घटना हुई थी जिसमें हरभजन पर साइमंड्स को ‘बंदर’ कहने का आरोप लगा था. इस घटना के एक दशक बाद साइमंड्स ने कहा कि तीन साल बाद उन्होंने इस मामले को खत्म कर दिया था.

इन दोनों ने इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई की ओर से खेलते हुए इस विवाद को खत्म किया.

साइमंड्स ने ‘फॉक्स स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘वह रोने लगा था और मैंने देखा कि इसे लेकर उस पर काफी बोझ है और वह इसे खत्म करना चाहता है. हमने हाथ मिलाए और मैं उससे गले मिला और कहा ‘दोस्त, सब कुछ सही है. यह मामला खत्म’.’’

उस समय इस तरह की टिप्पणी से इनकार करने वाले हरभजन पर तीन मैचों का बैन लगाया गया था. भारत ने हालांकि इसका विरोध किया था जिसके बाद बैन हटा दिया गया. उस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट रिश्ते सबसे खराब दौर पर पहुंच गए थे.

साइमंड्स ने कहा, ‘‘हम एक रात बेहद अमीर आदमी के घर डिनर के लिए गए और पूरी टीम वहां मौजूद थी. वहां मेहमान मौजूद थे और हरभजन ने कहा कि दोस्त क्या मैं एक मिनट के लिए तुम्हारे साथ बगीचे में बात कर सकता हूं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘उसने कहा, ‘देखो, मैंने सिडनी में तुम्हारे साथ जो किया उसके लिए माफी मांगना चाहता हूं. मैं काफी मांगता हूं, मैं उम्मीद करता हूं कि इससे तुम्हें, तुम्हारे परिवार, तुम्हारे दोस्तों को काफी नुकसान नहीं पहुंचा होगा और मैंने जो कहा उसके लिए मैं माफी मांगता हूं, मुझे यह नहीं कहना चाहिए था’.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget