एक्सप्लोरर

Watch: श्रीसंत और हरभजन सिंह में एक बार फिर से हुई लड़ाई, ऋषभ पंत ने शेयर किया वीडियो

हरभजन सिंह और श्रीसंत की लड़ाई का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शेयर किया है.

Harbhajan Singh vs Sreesanth Fighting Video: 15 साल पहले इंडियन प्रीमियर लीग 2008 में एक थप्पड़ कांड हुआ था. जब एक आईपीएल मैच के दौरान हरभजन सिंह ने गुस्से में आकर एस श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया. इस घटना से क्रिकेट जगत स्तब्ध रह गया था. उस कांड की चर्चा आज भी की जाती है. 15 साल बाद फिर ये दोनों क्रिकेटर एक बार लड़ते दिखाई दिए हैं. जिसका वीडियो टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शेयर किया है. आखिर इस लड़ाई की वजह क्या है? आइए हम आपको बताते हैं. 

झगड़े की वजह

15 साल बाद ऐसा लग रहा है कि हरभजन सिंह और श्रीसंत के बीच चीजें ठीक चल रही हैं. जिस झगड़े की हम बात कर रहे हैं यह व्यक्तिगत झगड़ा नहीं है. दरअसल जोमाटो के विज्ञापन में दोनों पुर्व क्रिकेटर आपस में एक दूसरे की टांग खींच रहे हैं. हरभजन सिंह वीडियो में डिलीवरी मैन की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं, 'जोमाटो से कुछ सीखो'. श्रीसंत उन्हें ठीक करते हुए कहते हैं 'यह जोमाटो नहीं जोमैटो है'. इस बीच दोनों के बीच बहस होती है. हरभजन सिंह बार-बार जोमाटो कहते हैं. लेकिन श्रीसंत हर बार उन्हें ठीक करते हुए कहते हैं कि यह जोमाटो नहीं जोमैटो है. श्रीसंत झुकने के लिए तैयार नहीं होते हैं. बाद दोनों क्रिकेटर कहते हैं कि चलो इस मामले को हमेशा के लिए सुलझा लेते हैं. इस वीडियो को ऋषभ पंत ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. पंत ने कैप्शन में लिखा, 'विश्वास नहीं होता की भज्जी पा और श्रीसंत फिर लड़े'.

फैंस खुश हुए

इस बार हरभजन सिंह और श्रीसंत के बीच जो लड़ाई हुई उसने फैंस के चेहरों पर खुशी ला दी. सभी ने जोमैटो विज्ञापन में दोनों क्रिकेटरों की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ की है. एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मस्त एड बना है'. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'बेहद क्रिएटिव विज्ञापन'. साल 2008 में उस शर्मनाक घटना के बाद हरभजन सिंह और श्रीसंत दोनों ने लंबा सफर तय किया है. दोनों क्रिकेटर अब एक दूसरे से अच्छी तरह से मिलते हैं और सामाजिक समारोहों में एक दूसरे को बधाई देते हैं. हरभजन और श्रीसंत मौजूदा समय में आईपीएल 2023 में क्रिकेट विशेषज्ञ के रूप में काम कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें...

IPL 2023: लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की जीत का नहीं है कोई जवाब, आंकड़े खुद दे रहे गवाही

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'टैलेंट खराब...', अभिषेक-वैभव पर युवराज सिंह कह गए बहुत बड़ी बात; जानें क्या कहा
'टैलेंट खराब', अभिषेक-वैभव पर युवराज सिंह कह गए बहुत बड़ी बात; जानें क्या कहा
200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget