एक्सप्लोरर

अश्विन के साथ लड़ाई की खबरों पर हरभजन ने तोड़ी चुप्पी, इसलिए बताया दुनिया का बेस्ट स्पिनर

ऐसा माना जाता है कि आर अश्विन की वजह से ही हरभजन सिंह को टेस्ट टीम में अपनी जगह गंवानी पड़ी. पिछले पांच साल से हरभजन ने टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है.

कोरोना वायरस की वजह से क्रिकेटर्स खेल तो नहीं पा रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़े हैं. लॉकडाउन के दौरान क्रिकेट के कई ऐसे राज भी सामने आए हैं जो अब से पहले तक फैंस को मालूम नहीं थे. इसी कड़ी में हरभजन सिंह ने उन बातों को बकवास बताया जिनमें उनकी और अश्विन की लड़ाई का दावा किया जा रहा है.

हरभजन सिंह ने आर अश्विन की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें मौजूदा समय का बेस्ट स्पिनर बताया है. हरभजन ने कहा, ''मैं कभी भी अश्विन की सफलता से जलता नहीं हूं जैसा कि कुछ लोग कहते हैं.'' इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों ने मैदान के अंदर, बाहर कई मसलों पर चर्चा की.

हरभजन ने अश्विन से कहा, "अपना ख्याल रखना क्योंकि आने वाले दिनों में भारतीय टीम को आपकी जरूरत है. आपको अभी भी कई रिकार्ड तोड़ने हैं." हरभजन ने आगे कहा, "कई लोग सोचते हैं कि मैं आपसे जलता हूं लेकिन वो लोग जो सोचना चाहें सोच सकते हैं. मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि आप इस समय सर्वश्रेष्ठ ऑफ स्पिनर हो."

लॉयन की भी तारीफ की

हरभजन ने आस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लॉयन की भी तारीफ की और उन्हें सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक बताया. उन्होंने कहा, "आपको पता है कि मुझे नाथन लॉयन भी काफी पसंद हैं. मैं उन्हें हमेशा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में रखता हूं क्योंकि वो आस्ट्रेलिया से खेलते हैं और वहां गेंदबाजी करना काफी मुश्किल है."

अश्विन टेस्ट क्रिकेट में हरभजन के विकेटों की संख्या के करीब हैं. हरभजन ने 103 मैचों में 417 विकेट लिए हैं जबकि अश्विन ने अभी तक 71 टेस्ट मैचों में 365 विकेट अपने नाम किए हैं. बता दें कि 2010 में अश्विन की टीम में जगह पक्की करने के बाद हरभजन सिंह को पिछले 10 साल में टेस्ट क्रिकेट खेलने के बेहद कम मौके मिले.

बोर्ड ने उठाया बेहद ही कड़ा कदम, इस लीग से जुड़े हुए सभी खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट रद्द हुए
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget