एक्सप्लोरर

बोर्ड ने उठाया बेहद ही कड़ा कदम, इस लीग से जुड़े हुए सभी खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट रद्द हुए

कोरोना वायरस के कारण क्रिकेट खिलाड़ियों पर अब बुरी मार देखने को मिल रही है. आर्थिक नुकसान का खामियाजा अब खेल के मैदान से जुड़ी हुई हस्तियों को भी भुगतना पड़ रहा है.

कोरोना वायरस की वजह से पिछले दो महीने से क्रिकेट नहीं खेला जा रहा है. महामारी के कहर को देखते हुए कम से कम जुलाई तक क्रिकेट के आयोजन की कोई संभावना नहीं दिख रही है. इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इस साल शुरू होने वाली द हंड्रेड लीग को पहले ही एक साल के लिए टालने का एलान कर दिया था. ईसीबी के इस कदम की गाज अब सीधे खिलाड़ियों पर गिरी है और द हंड्रेड लीग के लिए जिन क्रिकेटर्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन हुए थे उनके सबके करार रद्द कर दिए हैं.

पिछले सप्ताह ही ईसीबी ने द हंड्रेड के पहले संस्करण को अगले साल तक के लिए टाल दिया है. यह 100 गेंदों का टूर्नामेंट आठ टीमों के बीच खेला जाना है. इसके लिए सभी आठ पुरुष टीमों ने अपनी खिलाड़ी चुन लिए थे जबकि महिला टीमें खिलड़ियों का चयन कर रही थीं.

अब जबकि लीग में एक साल की देरी हो रही है तो बोर्ड ने खिलाड़ियों के अनुबंध को भी समाप्त कर दिया है. ईसीबी ने कहा, "हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि सभी खिलाड़ियों को अनुबंध समाप्त करने को लेकर पत्र भेजा जा चुका है."

बयान के मुताबिक, "यह पत्र कानूनी तौर पर खिलाड़ियों को स्थिति के बारे में सूचित करने को लेकर जरूरी था." बता दें कि इंग्लैंड में जुलाई तक पूरी तरह से प्रोफेशनल क्रिकेट पर रोक लगा दी गई है. पहले यह रोक 28 मई तक लगाई गई थी, लेकिन हालात ज्यादा गंभीर होने के चलते इसे जुलाई तक बढ़ा दिया गया.

काउंटी में भी रद्द हुए कॉन्ट्रैक्ट

द हंड्रेड लीग के अलावा काउंटी क्रिकेट में भी खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट रद्द होने शुरू हो गए हैं. इग्लैंड क्रिकेट काउंटी क्लब ग्लोसेस्टशायर ने अफगानिस्तान के लेग स्पिनर कैस अहमद और आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई के साथ अपने कॉउंटी कॉन्ट्रैक्ट को रद्द कर दिया है. इसके अलावा अश्विन जैसे कुछ खिलाड़ी आपसी सहमति से काउंटी टीमों के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर चुके हैं.

अफरीदी का एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिसे तोड़ने में छूट जाएंगे रोहित, कोहली और वॉर्नर के पसीने
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget