एक्सप्लोरर

Happy Birthday Bhuvneshwar Kumar: जब भुवनेश्वर कुमार ने सचिन को शून्य पर कर दिया था आउट, पढ़ें दिलचस्प किस्सा

Bhuvneshwar Kumar India: भारतीय टीम के लिए भुवनेश्वर कुमार ने अभी तक टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में किसी अन्य गेंदबाज के मुकाबले पहले ओवर में सर्वाधिक 18 विकेट अपने नाम किए हैं.

Happy Birthday Bhuvneshwar Kumar: साल 2012 में भारतीय टीम में अपना पहला कदम रखने वाले भुवनेश्वर कुमार ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में डेब्यू करने के साथ अपने पहले ही ओवर में विकेट हासिल किया था. भुवनेश्वर कुमार का जन्म 5 फरवरी 1990 को मेरठ में हुआ था. इसके बाद उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलने के बाद उन्हें साल 2011 में पुणे वॉरियर्स की तरफ से आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिला था.

भुवनेश्वर कुमार की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के उन गेंदबाजों में की जाती है जो अपनी स्विंग से बल्लेबाजों को किसी भी परिस्थिति में परेशान करने की क्षमता रखते हैं. टी20 फॉर्मेट में भुवनेश्वर का रिकॉर्ड शानदार देखने को मिला है. भुवनेश्वर कुमार भारत की तरफ से पहले ऐसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बने जिन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है.

टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में भुवनेश्वर कुमार के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो अब तक वह 87 मुकाबलों में 23.1 के औसत से 90 विकेट हासिल कर चुके हैं. भुवनेश्वर भारत की तरफ से टी20 में पहले ओवर में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं. उन्होंने अब तक 18 विकेट मैच के अपने पहले ओवर में ही हासिल किए हैं जबकि इसके मुकाबले अन्य सभी भारतीय गेंदबाज ने मिलकर 18 विकेट हासिल किए हैं.

सचिन को शून्य पर आउट करने वाले पहले गेंदबाज बने थे भुवनेश्वर कुमार

महान पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का विकेट लेने का सपना प्रत्येक गेंदबाज ने जरूर देखा है. वहीं भुवनेश्वर कुमार ने रणजी ट्रॉफी में एक ऐसा कारनामा किया जो उनसे पहले कोई भी गेंदबाज करने में कामयाब नहीं हो सका था. साल 2008-09 का रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मुंबई और उत्तर प्रदेश के बीच में हैदराबाद में खेला गया था.

इस मैच में मुंबई की पहली पारी के दौरान भुवनेश्वर कुमार ने सचिन तेंदुलकर को शून्य पर बोल्ड कर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवा लिया. भुवनेश्वर कुमार ने अभी तक भारत के लिए 21 टेस्ट, 121 वनडे और 87 टी20 मुकाबले अभी तक खेले हैं. इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 63, वनडे में 141 जबकि टी20 में 90 विकेट अपने नाम किए हैं.

 

यह भी पढ़े...

Happy Birthday Arshdeep Singh: अर्शदीप सिंह ने कम उम्र में ही हासिल कर ली कई उपलब्धियां, जानें कैसा रहा अब तक करियर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Nag Panchami 2026: करियर, शादी या बिजनेस में आ रही है रुकावट? नाग पंचमी पर करें भारत के इन 5 चमत्कारिक नाग मंदिरों के दर्शन
Nag Panchami 2026: नागरकोइल से उज्जैन तक, ये हैं 5 मशहूर नाग मंदिर... जानिए किस मंदिर में जाने से दूर होंगी आपकी कौन-सी परेशानियां!
Embed widget