एक्सप्लोरर

एक बल्लेबाज के तौर बनाना चाहता हूं अपनी पहचान: हनुमा विहारी

पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू करने वाले हनुमा विहारी का मानना है कि वह टीम में एक बल्लेबाज के तौर अपना योगदान देना चाहते हैं.

इंग्लैंड दौरे से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले भारत के ऑलराउंडर क्रिकेटर हनुमा विहारी टीम में बतौर बल्लेबाज अपना योगदान देना चाहते हैं. 25 साल के हनुमा ने पिछले साल सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से डेब्यू किया था. ओवल, लंदन में खेले गए अपने पहले ही टेस्ट मैच में अर्द्धशतक लगाने के साथ-साथ उन्होंने तीन विकेट भी हासिल किए थे.

हनुमा टीम में ऑलराउंडर के रूप में खेलते हैं. लेकिन उनका कहना है कि मुख्य रूप से वह एक बल्लेबाज हैं और कभी-कभी ही गेंदबाजी करते हैं. वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलेंगें.

हनुमा ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि मुख्य रूप से मैं एक बल्लेबाज हूं, जो थोड़ी बहुत गेंदबाजी भी कर सकता है. मेरी गेंदबाजी थोड़ी अच्छी हो जाती है, इसलिए मैं इसमें सुधार करने का प्रयास करता हूं."

हनुमा ने भारत के लिए अब तक चार टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 167 रन बनाने के अलावा पांच विकेट भी चटकाए हैं.

उन्होंने कहा, "मैं ज्यादा गेंदबाजी नहीं करता, इसलिए मैं नेट पर रोजाना गेंदबाजी का अभ्यास भी नहीं करता हूं. हां, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में मैंने नेट पर गेंदबाजी का अभ्यास किया था."

हनुमा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से अब तक के अपने प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया.

उन्होंने कहा, "पिछले छह महीने मेरे लिए बेहद शानदार रहे हैं. इंग्लैंड में जब मैंने डेब्यू किया था उसके बाद से ऑस्ट्रेलिया में और फिर ईरानी कप में 200 रन बनाना मेरे लिए शानदार रहा है. लेकिन मेरे लिए मेरा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर काफी महत्वपूर्ण है."

इसके साथ ही हनुमा ने कहा, "मैंने एक मुश्किल परिस्थितियों में इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ अपने करियर की शुरुआत की. मैंने उस सीरीज से काफी कुछ सीखा और फिर उसके बाद की सीरीज में अच्छा किया."

आईपीएल के आने से खिलाड़ी अब इसमें अच्छा प्रदर्शन करते हैं और फिर नेशनल टीम में जगह बनाते हैं. लेकिन हनुमा उन खिलाड़ियों में से हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में अच्छा कर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाया है.

हनुमा ने कहा, "अगर आपका भारतीय टीम में खेलना का सपना है तो आपको सब चीजों से गुजरना होगा. टेस्ट क्रिकेट खेलना मेरा सपना था. टेस्ट क्रिकेट भी आप तभी खेल सकते हैं जब आपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में नियमित रूप से लगातार अच्छा प्रदर्शन किया हो."

हैदराबाद के हनुमा अब तक 70 प्रथम श्रेणी मैचों में 5759 रन बनाए हैं और 25 विकेट भी हासिल किए हैं. इसके अलावा उन्होंने 67 लिस्ट-ए मैचों में 2703 रन बनाने के अलावा 17 विकेट भी अपने नाम किए हैं.

उन्होंने कहा, "मैं अब तक के अपने करियर से संतुष्ट हूं. जब मुझे आईपीएल के दूसरे साल में निकाल दिया गया था तब मैंने खुद से कहा था कि मेरे लिए आईपीएल की टीम कभी नहीं बदली है. अगर मैं भारतीय टीम में अच्छा करता हूं तो आईपीएल में फिर से खेल सकता हूं और ठीक वैसा ही हुआ."

हनुमा आईपीएल में इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद टीम के लिए खेल चुके हैं और अब वह पहली बार दिल्ली टीम का हिस्सा बने हैं. वह तीन साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे हैं.

हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा, "दिल्ली की टीम के साथ यह मेरा पहला आईपीएल है और इसे लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं. यह मेरे लिए एक नई सीजन है. इसमें कई सारे युवा खिलाड़ी हैं जिनके साथ खेलने को लेकर मैं उत्सुक हूं."

टीम में अपनी बल्लेबाजी क्रम को लेकर उन्होंने कहा, "शीर्षक्रम में बल्लेबाजी करना मेरी प्राथमिकता होती है लेकिन मैं किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकता हूं. ईमानदारी से कहूं तो मेरे लिए यह ज्यादा मायने नहीं रखता है कि मैं किस नंबर पर बल्लेबाजी कर रहा हूं. टीम मैनेजमेंट मुझे जिस किसी भी नंबर पर भेजते हैं मैं उस नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget