एक्सप्लोरर

ईरानी कप: हनुमा विहारी के रिकॉर्ड शतक से रेस्ट ऑफ इंडिया ने विदर्भ को दिया विशाल लक्ष्य

ईरानी कप में विदर्भ के खिलाफ रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए दूसरी पारी में हनुमा विहारी ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

हनुमा विहारी के रिकॉर्ड शतक के मदद से रेस्ट ऑफ इंडिया ने ईरानी कप के चौथे दिन तीन विकेट पर 374 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी. इस तरह रेस्ट ऑफ इंडिया रणजी चैम्पियन विदर्भ के सामने जीत के लिए 280 रनों का लक्ष्य रखा है.

ईरानी कप में विहारी का यह लगातार तीसरा शतक है. विहारी ने इस मुकबाले के दोनों पारियों में शतक जड़ा है जबकि पिछले साल भी ईरानी कप में उन्होंने शतक जमया था.

पिछले साल विहारी ने ईरानी कप में 183 रनों की शतकीय पारी खेली थी. वहीं इस साल रणजी चैंपियन विदर्भ के खिलाफ पहली पारी में 114 और दूसरी पारी में नाबाद 180 रनों की पारी खेली है.

इसके साथ ही विहारी भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहले खिलाड़ी बन गए जिन्होंने ईरानी कप में लगातार तीन शतक लगाए है.

विदर्भ ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए हैं. विदर्भ को अभी मैच जीतने के लिए 243 रन और बनाने हैं जबकि उसके नौ विकेट शेष हैं.

संजय रघुनाथ 17 और अथर्वा टाइडे 16 रन बनाकर नाबाद लौटे. कप्तान फैज फजल खाता खोले बिना अंकित राजपूत की गेंद पर बोल्ड हो गए. संजय ने 37 गेंदों की पारी में तीन चौके और टाइडे ने 56 गेंदों की पारी में दो चौके लगाए हैं.

रेस्ट ऑफ इंडिया ने अपनी पहली पारी में 330 रन का स्कोर बनाया था. विदर्भ ने इसके जवाब में अपनी पहली पारी में 425 रन का स्कोर खड़ा कर 95 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी.

विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर जारी इस मैच के चौथे दिन दोनों टीमों के खिलाड़ी और अंपायर, जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए बाजू पर काली पट्टी बांधकर मैदान में खेलने उतरे.

रेस्ट ऑफ इंडिया ने अपने कल के स्कोर के दो विकेट पर 102 रन से आगे खेलना शुरू किया. हनुमा ने 40 और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपनी पारी को 25 रन से आगे बढ़ाया. दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 229 रन की शानदार साझेदारी की.

रहाणे टीम के 275 के स्कोर पर तीसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए. उन्होंने 232 गेंदों का सामना किया और 87 रन बनाए जिसमें छह चौके और एक छक्का शामिल है.

रहाणे के आउट होने के बाद हनुमा ने श्रेयस अय्यर (नाबाद 61) के साथ भी चौथे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की. हनुमा ने इस दौरान अपना लगतार दूसरा शतक भी पूरा किया. उन्होंने 301 गेंदों पर 180 रन की नाबाद पारी खेली.

हनुमा ने अपनी पारी में 19 चौके और दो छक्के लगाए. उन्होंने पहली पारी में भी 114 रन बनाए थे. अय्यर ने पांच चौके और चार छक्के लगाए.

विदर्भ के लिए आदित्य सरवाटे ने दो और अक्षय वखारे ने एक विकेट हासिल किए.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget