एक्सप्लोरर

IPL ऑक्शन 2022 में अनसोल्ड रह गए थे हनुमा विहारी, अब ढाका प्रीमियर लीग की टीम में हुए शामिल

टीम इंडिया के खिलाड़ी हनुमा विहारी ढाका प्रीमियर लीग में खेलेंगे. उनके साथ-साथ बीसीसीआई ने 7 और खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति दी है.

टेस्ट विशेषज्ञ हनुमा विहारी और बंगाल के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन उन सात भारतीय क्रिकेटरों में शामिल हैं जो ढाका प्रीमियर लीग एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए नहीं चुने गए भारतीय घरेलू क्रिकेटरों के लिए यह ‘फ्री विंडो’ है. आईपीएल 26 मार्च से शुरू हो रहा है. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में भारत की 2-0 की जीत के दौरान टीम इंडिया का हिस्सा रहे हनुमा ने अबहानी लिमिटेड से करार किया है और हैदराबाद में संक्षिप्त ब्रेक के साथ उनके टीम से जुड़ने की संभावना है. 

बंगाल के कप्तान ईश्वरन 2017 और 2019 के बाद तीसरे सत्र के लिए प्राइम बैंक क्रिकेट क्लब से दोबारा जुड़ेंगे. यह आमंत्रण टूर्नामेंट है और ईश्वरी को डेढ़ महीने लंबे टूर्नामेंट के लिए ढाका जाने के लिए सोमवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड की स्वीकृति मिली. ईश्वरन ने मंगलवार को सावर में हुए मुकाबले में सिटी क्लब पर अपनी टीम की 50 रन की जीत के दौरान 30 रन की पारी खेली.

अन्य भारतीय खिलाड़ियों में परवेज रसूल को शेख जमाल धनमोंदी, बाबा अपराजित को रूपगंज टाइगर्स, अशोक मेनारिया को खेलाघर, चिराग जानी को लीजेंड्स ऑफ रूपगंज और गुरिंदर सिंह को बाजी ग्रुप आफ क्रिकेटर्स ने अपने साथ जोड़ा है. टूर्नामेंट में 11 टीम हिस्सा लेंगी. विहारी, अपराजित, मेनारिया और रसूल भी इस टूर्नामेंट में पहले खेल चुके हैं.

बता दें कि भारत की टेस्ट टीम के खिलाड़ी हनुमा विहारी आईपीएल ऑक्शन 2022 में अनसोल्ड रह गए थे. उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था. लेकिन हनुमा पर किसी भी फ्रेंचाईजी ने बोली नहीं लगाई थी. हालांकि इस सीजन से पहले वे सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं.

यह भी पढ़ें : भारत-पाकिस्तान के बीच होगी वनडे सीरीज? रमीज राजा चार देशों के टूर्नामेंट का गांगुली के सामने रखेंगे प्रस्ताव

कराची टेस्ट: बाबर आजम ने दो साल बाद जड़ा शतक, ऐसा करने वाले पाकिस्तान के दूसरे कप्तान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का बदला टाइम! ओवर्स भी बढ़ेंगे
भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का बदला टाइम! ओवर्स भी बढ़ेंगे
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
टीम इंडिया को लगा झटका, केएल राहुल चोटिल; परेशान कर देंगी तस्वीरें
टीम इंडिया को लगा झटका, केएल राहुल चोटिल; परेशान कर देंगी तस्वीरें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Embed widget