एक्सप्लोरर

संन्यास के 24 घंटे बाद मिल गई कप्तानी, वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के बाद निकोलस पूरन को मिली कमान

Nicholas Pooran News: निकोलस पूरन ने मंगलवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान किया. अब बुधवार को पूरन को इस टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है.

Nicholas Pooran Captain News: वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज निकोलस पूरन पिछले 24 घंटों से चर्चा में बने हुए हैं. पूरन ने मंगलवार को महज़ 29 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर पूरी दुनिया को हैरानी में डाल दिया. अब संन्यास के 24 घंटे बाद उन्हें मेजर लीग क्रिकेट लीग में मुंबई इंडियंस की टीम MI न्यूयॉर्क का कप्तान बनाया गया है. 

एमएलसी का पहला सत्र जीतने वाली टीम ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "हमारी टीम का नया कमांडर होगा कप्तान निकोलस पूरन." वहीं आईपीएल में मुंबई इंडियंस की मालिक रिलायंस इंडस्ट्रीज की टीम ने लिखा, "बायें हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से है. अपने करियर के शिखर पर बैठे पूरन टीम को अपनी कप्तानी से नयी ऊंचाइयों तक ले जायेंगे."

पूरन से पहले कीरन पोलार्ड थे MI न्यूयॉर्क के कप्तान

निकोलस पूरन ने 2023 एमएलसी सत्र में 388 रन बनाये थे. इसका तीसरा सत्र बृहस्पतिवार से शुरू होगा. एमआई न्यूयॉर्क में क्विंटन डिकॉक, कीरन पोलार्ड और राशिद खान जैसे स्टार क्रिकेटर भी हैं. पूरन से पहले इस टीम के कप्तान कीरन पोलार्ड थे. 

वेस्टइंडीज के लिए 106 टी20 मैच खेल चुके निकोलस पूरन ने 136.39 के स्ट्राइक रेट से 2,275 रन बनाए हैं. उन्होंने 61 वनडे खेलकर 99.15 की स्ट्राइक रेट से 1983 रन बनाए हैं. पूरन ने टेस्ट क्रिकेट में बिना डेब्यू किए ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. 

पूरन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल 2025 का पूरा सीजन खेलने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए खुद को कैरेबियाई टीम में चयन से बाहर रखा था. इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज को टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी.

विश्व कप 2023 क्वालीफायर से वेस्टइंडीज के बाहर होने के बाद से उन्होंने वनडे क्रिकेट नहीं खेला है. वेस्टइंडीज के लिये उन्होंने आखिरी मैच दिसंबर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था. वह वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार
श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार
गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!
गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget