एक्सप्लोरर

110 साल के हुए क्रिकेट के 'डॉन', गूगल ने भी डूडल के जरिए किया उन्हें याद

सदी के महानतम क्रिकेटर सर डॉनाल्ड जॉर्ज ब्रैडमैन की आज 110वीं जयंती है. इस अवसर गुगल ने भी 'गूगल डूडल' के जरिए उन्हें सम्मान दिया है. डूडल में ब्रैडमैन को अपने बल्ले से स्ट्रोक मारते हुए देखा जा रहा है. ब्रैडमैन का जन्म 1908 में ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स के कूटामुंड्रा में हुआ था. ब्रैडमैन को 'द डॉन' के नाम से भी जाना जाता है.

क्रिकेट में शायद ही कोई ऐसा खिलाड़ी होगा जो ब्रैडमैन को अपना आदर्श नहीं मानता होगा. ब्रैडमैन ने अपने खेल से क्रिकेट की एक नई परिभाषा गढी और शायद यही वजह है कि आज तक क्रिकेट में उनके कईं रिकॉर्डों को तोड़ा नहीं जा सका है.

कई बार भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की तुलना ब्रैडमैन की गई लेकिन वो भी उनके कई रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए. 20 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले ब्रैडमैन के 99.94 की औसत से रन बनाने के रिकॉर्ड को आजतक कोई भी रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है.

उनके इस रिकॉर्ड की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है. ब्रैडमैन टेस्ट क्रिकेट में एक ऐसे रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए थे जिसे शायद ही कोई क्रिकेटर तोड़ पाता. ब्रैडमैन ने अपने करियर में कुल 52 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 99.94 की औसत से रन बनाए. टेस्ट क्रिकेट में ब्रैडमैन 100 की औसत से रन बनाने के बहुत करीब थे लेकिन आखिरी मैच में वो बिना खाता खोले ही आउट हो गए और उनका रिकॉर्ड अधूरा रह गया.

30 नवम्बर, 1928 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले ब्रैडमैन का सबसे अधिक औसत साउथ अफ्रीका के खिलाफ रहा. ब्रैडमैन साउथ अफ्रीका के कुल पांच मैचों में बल्लेबाजी की जिसमें उनका औसत 201.50 रहा और उन्होंने 806 रन बनाए. साउथ अफ्रीका के अलाव ब्रैडमैन भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच-पांच मैच खेले.

ब्रैडमैन सबसे अधिक इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरे. इंग्लैंड के खिलाफ ब्रैडमैन ने 37 मैचों में 89.78 की औसत से 5080 रन बनाए जिसमें 19 शतक और 12 अर्द्धशतक शामिल है. इसके अलावा बांकि देशों के खिलाफ उन्होंने 10 शतक लगाए.

टेस्ट सीरीज में उन्होंने सात बार 500 से अधिक रन बनाए हैं. क्रिकेट से संन्यास के बाद ब्रैडमैन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में एक प्रशासक और चयनकर्ता के रूप में काम किया. उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच 14 से 18 अगस्त, 1948 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था.

25 फरवरी, 2001 को 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. साल 2001 में ही उस समय के प्रधानमंत्री जॉन हावर्ड ने ब्रैडमैन को 'ग्रेटेस्ट लिविंग आस्ट्रेलियन' करार दिया. उनकी छवि को स्टैंम्प और सिक्कों में भी उभारा गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी के बाद ये 4 खिलाड़ी करेंगे टीम इंडिया के लिए डेब्यू, BCCI ने जिम्बाब्वे सीरीज में दिया मौका
वैभव सूर्यवंशी के बाद ये 4 खिलाड़ी करेंगे टीम इंडिया के लिए डेब्यू, BCCI ने जिम्बाब्वे सीरीज में दिया मौका
इंग्लैंड सीरीज के बाद टीम इंडिया के लिए कब खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? BCCI ने तारीख का किया एलान
इंग्लैंड सीरीज के बाद टीम इंडिया के लिए कब खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? BCCI ने तारीख का किया एलान
घनघोर बेइज्जती! वनडे में जिम्बाब्वे ने 141 रन डिफेंड कर रचा इतिहास, बांग्लादेश को रौंदा
घनघोर बेइज्जती! वनडे में जिम्बाब्वे ने 141 रन डिफेंड कर रचा इतिहास, बांग्लादेश को रौंदा
बांग्लादेश के नाहिद राणा ने तोड़ा 20 साल पुराना रिकॉर्ड, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में रचा इतिहास
बांग्लादेश के नाहिद राणा ने तोड़ा 20 साल पुराना रिकॉर्ड, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में रचा इतिहास

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget