एक्सप्लोरर

हमारे खिलाड़ी स्पिनरों को खेल सकते हैं: डेविड वार्नर


हमारे खिलाड़ी स्पिनरों को खेल सकते हैं: डेविड वार्नर

इंदौर: आस्ट्रेलिया के उप-कप्तान डेविड वार्नर ने शनिवार को भारतीय स्पिन गेंदबाजों को न खेल पाने की बात को सिरे से खारिज कर दिया. आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मौजूदा सीरीज में भारत के चाइनामैन कुलदीप यादव और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के सामने अभी तक पूरी तरह से विफल रहे हैं.


अभी तक हुए दो मैचों में आस्ट्रेलिया ने कुल 19 विकेट गंवाए हैं जिसमें से कुल 10 विकेट कुलदीप और चहल ने लिए हैं. कुलदीप ने कोलकाता में खेले गए दूसरे मैच में हैट्रिक भी लगाई थी.


मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में वार्नर ने कहा, "मुझे लगता है कि हमारे बल्लेबाज स्पिनरों को खेल पा रहे हैं. एक-दो ऐसी गेंदें हो सकती हैं जिनकी सीम नहीं दिख पाती हो और बल्लेबाज कुछ अलग करते हों. यही शायद थोड़ी परेशानी है."


मेहमान टीम के उप-कप्तान ने कहा, "अंत में आपके पास स्पिन को खेलने की रणनीति होनी चाहिए. आपको उन पर हवा में शॉट खेलने हैं या नहीं या गेंद को स्वीप करना है या नहीं. लेकिन जब आप विकेट खोते हैं तो आप थोड़ा परेशान हो जाते हैं."


वार्नर ने कहा, "अगर आपको अच्छी शुरुआत मिलती है और फिर स्पिन गेंदबाज आते हैं तो खेल थोड़ा बदल जाता है. यह मैच की स्थिति पर निर्भर करता है. मुझे लगता है कि अगर आप हमें कुछ अलग स्थिति में देखते तो आप हमारा स्पिनरों के खिलाफ अलग रूख देखते."


अपने जोड़ीदार एरॉन फिंच की चोट पर वार्नर ने कहा कि उन्हें नेट्स में अभ्यास करते देखना अच्छा लगा और यहां के हालात उनके खेल को भाएंगे.


वार्नर ने कहा, "वह बेहद अच्छे बल्लेबाज हैं. पिछले कुछ वर्षो से उन्होंने हमारे लिए अच्छी क्रिकेट खेली है. उनके पास काफी अनुभव है और हमारे शीर्ष क्रम के लिए वह काफी आक्रामकता लेकर आते हैं. उनका नेट्स पर वापस आना हमारे लिए अच्छी बात है. वह वापसी के लिए वो सब कर रहे हैं जो वे कर सकते हैं."


घर से बाहर लगातार 10 मैच हारने के बाद आस्ट्रेलियाई टीम के सामने बड़ी चुनौती भारत के खिलाफ खेली जा रही पांच वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 से पिछड़ने के बाद वापसी करने की है.


इस पर आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने कहा, "आपको पता होना चाहिए की हम जब विश्व विजेता बने थे तब हमारी टीम इस टीम से काफी अलग थी."


उन्होंने कहा, "यह टीम काफी अलग है. तब से टीम काफी बदली है. यह बस इस बात पर निर्भर करता है कि खिलाड़ी स्कोरबोर्ड पर कितने रन टांगते हैं और अपनी योग्यता के अनुसार अपना सर्वश्रेष्ठ खेलते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget