एक्सप्लोरर

बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां सुभानअल्लाह..., ग्लेन फिलिप्स के भाई ने लपका गजब कैच; देखें वीडियो

Glenn Phillips Younger Brother: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ग्लेन फिलिप्स के छोटे भाई एक शानदार कैच लपकते हुए नजर आ रहे हैं.

Glenn Phillips Younger Brother Stunning Catch: बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां सुभानअल्लाह... यह मशहूर कहावत तो आपने जरूर सुनी होगी और इसका मतलब भी जानते होंगे. इस कहावत को न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स के छोटे भाई डेल फिलिप्स ने बिल्कुल सही साबित कर दिया. डेल फिलिप्स भी अपने बड़े भाई ग्लेन फिलिप्स की तरह शानदार कैच पकड़ते हुए नजर आए. 

डेल फिलिप्स के कैच का वीडियो न्यूजीलैंड की घरेलू टीम ओटागो के सोशल मीडिया पर शेयर किया गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि डेल फिलिप्स लेग साइड पर बाउंड्री लाइन के करीब खड़े होते हैं. गेंद को अपने करीब आता देख ग्लेन फिलिप्स के छोटे भाई हवा में उछलकर एक हाथ के कैच लपक लेते हैं. कैच लेने के बाद वह जमीन पर गिर जाते हैं. 

बड़े भाई ग्लेन फिलिप्स के नक्शे कदम पर चले डेल  

बता दें कि ग्लेन फिलिप्स जब भी फील्ड पर होते हैं, तो वह अपनी टीम के लिए काफी रन फील्डिंग से बचा लेते हैं. इसके अलावा उन्हें अक्सर शानदार कैच लपकते हुए देखा जाता है. अब ऐसा ही डेल फिलिप्स भी करते नजर आ रहे हैं. बताते चलें कि डेल फिलिप्स भी बड़े भाई ग्लेन फिलिप्स की तरह विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. 

डेल फिलिप्स का अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू होना बाकी 

गौरतलब है कि डेल फिलिप्स का अब तक अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू नहीं हुआ है. उन्होंने अब तक 37 फर्स्ट क्लास, 49 लिस्ट-ए और 35 टी20 मैच खेल लिए हैं. फर्स्ट क्लास की 67 पारियों में डेल ने 37.84 की औसत से 2384 रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए. इसके अलावा लिस्ट-ए की 43 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 27.52 की औसत से 1101 रन स्कोर किए और गेंदबाजी में 1 विकेट अपने नाम किया. बाकी टी20 की 30 पारियों में डेल ने 18.13 की औसत और 121.92 के स्ट्राइक रेट से 417 रन बनाए. 

 

ये भी पढ़ें...

BPL 2025: मैच के दौरान मारपीट पर उतर आए दो खिलाड़ी, देखें क्यों नवाज से भिड़ गए साकिब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget