एक्सप्लोरर

AUS vs NZ: बल्लेबाजी में बनाए रन, फिर कंगारूओं को स्पिन में फंसाया, ऑस्ट्रेलिया के लिए आफत बना ये कीवी ऑलराउंडर

AUS vs NZ 1st Test: तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट पर 111 रन है. फिलहाल, न्यूजीलैंड को जीत के लिए 258 रनों की दरकार है, जबकि कीवी टीम के 7 बल्लेबाज बचे हैं.

Glenn Phillips In AUS vs NZ 1st Test: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट पर 111 रन है. फिलहाल, न्यूजीलैंड को जीत के लिए 258 रनों की दरकार है, जबकि कीवी टीम के 7 बल्लेबाज बचे हैं. एक वक्त ऑस्ट्रेलिया टेस्ट में काफी आगे नजर आ रहा था, लेकिन कीवी गेंदबाजों ने दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया. ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी महज 164 रनों पर सिमट गई. इससे पहले पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 204 रनों की मजबूत बढ़त मिली थी.

ग्लेन फिलिप्स ने बढ़ाई ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने घातक गेंदबाजी का नजारा पेश किया. ग्लेन फिलिप्स ने 16 ओवर में 45 रन देकर ऑस्ट्रेलिया के 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इससे पहले ग्लेन फिलिप्स ने बल्लेबाजी में दम दिखाया. ऑस्ट्रेलिया के 383 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड की पारी महज 179 रनों पर सिमट गई. लेकिन ग्लेन फिलिप्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी का नजारा पेश किया था. ग्लेन फिलिप्स ने पहली पारी में 70 गेंदों पर 71 रनों की शानदार पारी खेली थी. इस बल्लेबाज ने अपनी तूफानी पारी में 13 चौके जड़े थे.

रोमांचक मोड़ पर खड़ा है पहला टेस्ट...

बताते चलें कि न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 369 रनों का टारगेट है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक कीवी टीम का स्कोर 3 विकेट पर 111 रन है. इस तरह चौथे दिन न्यूजीलैंड को 258 रन बनाने होंगे. न्यूजीलैंड के लिए रचिन रवीन्द्र और डेरिल मिचेल क्रीज पर हैं. रचिन रवीन्द्र 94 गेंदों पर 56 रन बनाकर खेल रहे हैं. जबकि डेरिल मिचेल 12 रन बनाकर नॉटआउट लौटे. वहीं, टॉम लेथम के अलावा विल यंग और केन विलियमसन पवैलियन का रूख कर चुके हैं. अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लियोन सबसे कामयाब गेंदबाज रहे हैं. नाथन लियोन को 2 कामयाबी मिली. ट्रेविस हेड ने 1 विकेट अपने नाम किया है.

ये भी पढ़ें-

Anant Radhika Pre-Wedding: अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे ब्रावो, राशिद और धोनी समेत कई दिग्गज, लगा दिग्गजों का मेला

Watch: 'इस गेंदबाज का एक्शन लीगल नहीं...', PSL में मिस्ट्री स्पिनर की गेंदबाजी पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget