एक्सप्लोरर

दिग्गज गेंदबाज़ ग्लेन मैक्ग्रा उमेश यादव की रफ्तार के हैं कायल !

दिग्गज गेंदबाज़ ग्लेन मैक्ग्रा उमेश यादव की रफ्तार के हैं कायल !

मुंबई: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने उमेश यादव की तारीफ की है. उन्होंने कहा है कि भारत की तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालने वाले उमेश अच्छी तरह जानते हैं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काम के बोझ को कैसे मैनेज करना है.

मैकग्रा ने कहा, ‘‘उमेश यादव फिलहाल काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, मैच दर मैच उनके प्रदर्शन में सुधार हो रहा है. वह कुछ साल पहले की तुलना में अधिक उम्र का हो गया है और साथ ही अब काफी अधिक अनुभवी भी है. उसे पता है कि खुद को तैयार कैसे करना है, और चीजों से उबरना कैसे है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने हमेशा से कहा है कि फिट होना बड़ी बात नहीं है, आप कितने लंबे समय तक गेंदबाजी कर सकते हैं, यह इस पर निर्भर करता है कि आप कितनी तेजी से उबरते हैं और उम्र बढ़ने के साथ हमें खुद को बेहतर समझना होता है. और मुझे लगता है कि इससे उमेश को मदद मिली और वह आत्मविश्वास के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं.’’ मैकग्रा ने हालांकि तेज गेंदबाजों को ब्रेक देने की अहमियत पर जोर दिया.

उन्होंने कहा, ‘‘तेज गेंदबाज के रूप में आपको ब्रेक की जरूरत होती है. अगर आप बिना ब्रेक के गेंदबाजी करते रहोगे, तो कभी ना कभी चोटिल हो जाओगे, मजबूती और फिटनेस वापस हासिल करने के लिए आपको ब्रेक चाहिए.’’ ऑस्ट्रेलिया का यह दिग्गज तेज गेंदबाज एमआरएफ पेस फाउंडेशन के हिस्से के तौर पर मुंबई क्रिकेट संघ के रणजी, अंडर 23 और अंडर 19 वर्ग के तेज गेंदबाजों के लिए दो दिवसीय कोचिंग कार्यक्रम के संचालन के लिए आया है.

47 साल के हो चुके मैक्ग्रा का मानना है कि बहुत तेज गति से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज को ढूंढना मुश्किल होता है और वह हमेशा इसी तरह की प्रतिभा की तलाश में रहते हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘सभी तेज गति से गेंदबाजी करना चाहते हैं, मैं तेज गेंदबाजी करना चाहता था लेकिन कोई भी तूफानी गेंदबाज नहीं है. तूफानी गेंदबाज होना बेजोड़ होता है. यह बेजोड़ होता है. यह खुद का टैलेंट होता है, जिसे आप सिखा नहीं सकते.’’

मैकग्रा ने कहा, ‘‘तूफानी गेंदबाजा मुश्किल से मिलते हैं और मैं हमेशा ऐसे गेंदबाजों की तलाश में रहता हूं. तेज गेंदबाजों के लिए भारत शायद दुनिया का सबसे मुश्किल जगह है, लेकिन जैसा कि मैंने कहा 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार मुश्किल से मिलती है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget