एक्सप्लोरर

AUS vs NED: दिल्ली में नीदरलैंड्स के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल का कहर, ऑस्ट्रेलिया के लिए रिकॉर्ड तोड़ शतक

Cricket World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को 400 रनों का एक विशाल लक्ष्य दिया है. ग्लेन मैक्सवेल ने एक ताबड़तोड़ शतक लगाकर ऑस्ट्रेलियाई पारी को 399 रनों तक पहुंचा दिया.

ICC Cricket World Cup 2023: इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का पांचवा मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला जा रहा है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को 400 रनों का लक्ष्य दिया है. ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 399 रन बनाए, और नीदरलैंड्स को एक मुश्किल टारगेट दिया. ऑस्ट्रेलिया की इस पारी में सबसे ज्यादा सुर्खियां ग्लेन मैक्सवेल ने बटौरी है, जिन्होंने वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक लगातर अपनी टीम की पारी को 300 से 400 तक पहुंचा दिया.

ऑस्ट्रेलिया के इस तेज-तर्रार बल्लेबाज ने महज 40 गेंदों में 100 रन बनाकर एडन मार्करम के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. साउथ अफ्रीका के एडन मार्करम ने इसी वर्ल्ड कप में 49 गेंदों पर शतक लगाकर वनडे वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था. अब ग्लेन मैक्सवेल ने मार्करम के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 44 गेंदों में 106 रनों की पारी खेली दी है. मैक्सवेल की इस पारी में 9 चौके और 8 छक्के शामिल थे, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 240 से भी ऊपर का था.

मैक्सवेल ने पैट कमिंस के साथ मिलकर एक नया रिकॉर्ड भी बना दिया. इन दोनों ने मिलकर वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए 7वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करके एक नया रिकॉर्ड भी बना दिया. पैट कमिंस और मैक्सवेल ने मिलकर 7वें विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी की.

वॉर्नर ने भी लगाया शतक

मैक्सवेल के अलावा ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वॉर्नर ने 93 गेंदों में 104 रनों की एक और शतकीय पारी खेली. इनके अलावा स्टीव स्मिथ ने 71, मार्नस लाबुशेन ने 62 रनों की पारी खेली. इन चार बल्लेबाजों के अलावा ऑस्ट्रेलिया का कोई भी बल्लेबाज 15 रन भी नहीं बना पाया. नीदरलैंड्स की ओर से लोगन वैन बीक ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए. उनके अलावा बैस डी लीड ने 2 विकेट और आर्यन दत्त ने 1 विकेट हासिल किया. नीदरलैंड्स के गेंदबाज बैस डी लीड ने 10 ओवर में 11.50 की इकोनॉमी रेट से 115 रन खर्च कर दिए और सिर्फ एक विकेट हासिल किया. नीदरलैंड्स की गेंदबाजों ने शुरुआत में अच्छी गेंदबाजी की थी और मिचेल मार्श को काफी जल्दी आउट कर दिया था. हालांकि उसके बाद वॉर्नर और स्मिथ ने नीदरलैंड्स के गेंदबाजों की खूब पिटाई की, और फिर मार्नस लाबुशेन भी तेज रफ्तार से रन बनाए. हालांकि, उसके बाद नीदरलैंड्स के गेंदबाजों ने वापसी की थी, लेकिन मैक्सवेल ने आकर उनका पूरा खेल बदल दिया.

यह भी पढ़ें: वॉर्नर ने नीदरलैंड्स के खिलाफ जड़ा दमदार शतक, सबसे ज्यादा रन की रेस में रोहित-रिज़वान को छोड़ा पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत को हराने में अलग ही मजा आता है…टी20 सीरीज जीतने के बाद हैरी ब्रूक ने ये सब क्या कह दिया
भारत को हराने में अलग ही मजा आता है…टी20 सीरीज जीतने के बाद हैरी ब्रूक ने ये सब क्या कह दिया
IND VS ENG: IND VS ENG: ब्रिस्टल में ढहा टीम इंडिया का किला, 27 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर
IND VS ENG: ब्रिस्टल में ढहा टीम इंडिया का किला, 27 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर
संजू सैमसन- यशस्वी जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव कप्तान; आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की ऑल्टरनेट टी20 XI
संजू सैमसन- यशस्वी जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव कप्तान; आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की ऑल्टरनेट टी20 XI
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget