एक्सप्लोरर

IPL 2021: कप्तान कोहली से सीख लेने के लिए बेताब हैं मैक्सवेल, बोले- वह इस समय ‘खेल के शिखर’ पर हैं

इंडियन प्रीमियर लीग के अप्रैल के दूसरे सप्ताह में शुरू होने की संभावना है और इस आलराउंडर को उम्मीद है कि उन्हें इस दौरान भारतीय कप्तान से नेतृत्वक्षमता के गुण सीखने को मिलेंगे. कोहली आरसीबी में मैक्सवेल के कप्तान होंगे.

वेलिंगटन: ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में विराट कोहली के साथ खेलने और उनसे सीख लेने को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने भारतीय कप्तान के सभी प्रारूपों में दबदबे को देखते हुए कहा कि वह ‘खेल के शिखर’ पर हैं. कोहली की अगुवाई वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने मैक्सवेल को पिछले महीने की नीलामी में 14.25 करोड़ रुपये देकर खरीदा. आईपीएल 2020 में लचर प्रदर्शन के बाद पंजाब किंग्स ने मैक्सवेल को ‘रिलीज’ कर दिया था.

मैक्सवेल ने कहा, ‘‘वह (कोहली) टेस्ट से लेकर टी20 तक सभी प्रारूपों में छाए हुए हैं हैं और पिछले कुछ समय से इस खेल के शिखर पर हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह परिस्थितियों के अनुसार अपने खेल को ढालता है, लंबे समय तक दबदबा बनाये रखता है तथा भारत का कप्तान और उनका सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होने के भारतीय दबाव से पार पा लेता है. ’’

32 वर्षीय आलराउंडर ने कहा, ‘‘मैं केवल मैच ही नहीं बल्कि अभ्यास को लेकर उनकी कार्यशैली को समझने को लेकर उत्सुक हूं. उम्मीद है कि मैं उनसे नेतृत्वकौशल के भी कुछ गुण सीखने में सफल रहूंगा.’’ उन्होंने कहा कि उनकी कोहली के साथ अच्छी मित्रता है और जब उन्होंने 2019 में मानसिक कारणों से विश्राम लिया था तब भारतीय स्टार ने उनका समर्थन किया था.

मैक्सवेल ने कहा, ‘‘उन्होंने मेरे फैसले का खुलकर समर्थन किया था. एक तरह से वह उन सारी चीजों को समझ गये थे जिनसे मैं गुजर रहा था. बहुत सारी अपेक्षाएं और दबाव जिन्हें यकीनी तौर पर वह खुद से संबद्ध कर सकता है.’’

यह भी पढ़ें-

PM Modi Covid Vaccine: पीएम मोदी ने एम्स में लगवाई कोरोना वैक्सीन, कहा- आओ साथ मिलकर भारत को कोरोना मुक्त बनाएं मई में होगा अनौपचारिक शिखर सम्मेलन, PM मोदी करेंगे यूरोपीय संघ की सरकारों के सभी 27 प्रमुखों के साथ बैठक
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB ने रचा इतिहास, 300 मिलियन डॉलर वाली पहली क्रिकेट टीम बनी
RCB ने रचा इतिहास, 300 मिलियन डॉलर वाली पहली क्रिकेट टीम बनी
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
कमाल हो गया, वैभव सूर्यवंशी को इस टीम ने बनाया उप कप्तान
कमाल हो गया, वैभव सूर्यवंशी को इस टीम ने बनाया उप कप्तान
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'अमित शाह दोषी नहीं तो मुलायम सिंह भी नहीं', गोली चलने के आरोप पर बोली सपा
'अमित शाह दोषी नहीं तो मुलायम सिंह भी नहीं', गोली चलने के आरोप पर बोली सपा
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget