ऑस्ट्रेलियाई मीडिया समूह के खिलाफ क्रिस गेल ने जीता मानहानि का मुकदमा
क्रिकेटर क्रिस को गेल को मैदान से बाहर कानूनी तौर एक बड़ी जीत मिली है. क्रिस गेल पर फेयरफैक्स मीडिया के खिलाफ मानहानि का मुकदमा जीत लिया है.
वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर क्रिस गेल ने ऑस्ट्रेलिया के एक मीडिया ग्रुप के खिलाफ तीन लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का मानहानि का मुकदमा जीत लिया है. इस मामले क्रिस गेल पर आरोप लगाया गया था कि मालिश करने वाली महिला के साथ उन्होंने आपत्तिजनक व्यवहार किया था.
गेल पर यह आरोप फेयरफैक्स मीडिया समूह की तरफ से लगाया गया था. इस मामले में फेयरफैक्स मीडिया गेल के खिलाफ कई सारे लेख प्रकाशित किए थे. गेल के खिलाफ यह लेख साल 2016 में प्रकाशित किए गए थे.
आपको बता दें कि फेयरफैक्स मीडिया सिडनी मार्निंग हेराल्ड और द ऐज का प्रकाशन करता है.
मीडिया ने समूह ने अपने इन आरोपों में कहा था कि सिडनी में साल 2015 में ड्रेसिंग रूम में गेल ने एक मालिश करने वाली महिला के साथ बुरा बर्ताव किया था.
गेल ने इन आरोपों को सिरे से खारीज करते हुए कहा था कि यह सब सिर्फ उन्हें बर्बाद करने के लिये किया गया है. गेल ने कहा कि उन्होंने सिडनी के ड्रेसिंग रूम में किसी भी महिला के साथ किसी भी तरह का बुरा बर्ताव नहीं किया था.
इसके मामला कोर्ट में पहुंच गया जहां न्यू साउथ वेल्स सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस लूसी मैकुलम ने कंपनी को भुगतान का निर्देश देते हुए कहा कि इन आरोपों से गेल की साख को काफी ठेस पहुंची है.
फेयरफैक्स ने कहा कि वह फैसले के खिलाफ तुरंत अपील की सोच रहे हैं.
Source: IOCL


















