एक्सप्लोरर

नवदीप सैनी के शानदार डेब्यू पर गौतम गंभीर ने बेदी और चौहान पर लगाया निशाना

गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने बिशन सिंह बेदी और चेतन चौहान पर निशाना लगाते हुए कहा है कि कभी इन्होंने सैनी को टीम में आने से रोका था.

नवदीप सैनी नाम के युवा तेज़ गेंदबाज़ की घातक गेंदबाज़ी की मदद से टीम इंडिया ने पहले टी20 को 4 विकेट से जीत लिया है. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम 3 मैचों की टी20 सीरीज़ में 1-0 से आगे हो गई है. लेकिन उधर नवदीप ने शानदार प्रदर्शन किया और इधर टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज़ गौतम गंभीर ने बिशन सिंह बेदी और चेतन चौहान पर निशाना साधा है. गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने बिशन सिंह बेदी और चेतन चौहान पर निशाना साधते हुए कहा है कि कभी इन दिग्गज़ों ने इस खिलाड़ी को रोकने का प्रयास किया था. गंभीर ने ट्वीट किया, ‘‘नवदीप सैनी भारत के लिये पदार्पण करने के दौरान शानदार प्रदर्शन किया. तुमने गेंदबाजी करने से पहले ही बिशन बेदी और चेतन चौहान को आउट करके दो विकेट ले लिये. एक ऐसे खिलाड़ी को पदार्पण करते हुए देखना उनके मिडिल स्टंप उखाड़ना ही है जिन्होंने मैदान पर उतरने से पहले ही उसे बाहर कर दिया था. ’’ बेदी और चौहान दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के सदस्यों के एक गुट का हिस्सा थे, जिन्होंने दिल्ली में रणजी ट्राफी टीम में हरियाणा में जन्मे सैनी को लाने के गंभीर के फैसले को मंजूरी नहीं दी थी. उन्होंने कहा था कि दिल्ली की टीम में दिल्ली से बाहर का खिलाड़ी कैसे शामिल हो सकता है. यह पहली बार नहीं है जब गंभीर ने बेदी और चौहान को आड़े हाथों लिया हो. पिछले साल अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए सैनी के भारतीय टीम में जगह बनाने के बाद भी उन्होंने ऐसा किया था, हालांकि वह उस टेस्ट में नहीं खेले थे. इस 26 साल के तेज गेंदबाज ने शनिवार को 17 रन देकर तीन विकेट चटकाये और लॉडेरहिल में भारत की चार विकेट की जीत के स्टार रहे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget