एक्सप्लोरर

ICC World Cup: गौतम गंभीर बोले- एक छक्के से नहीं जीतते विश्वकप, अगर ऐसा होता तो युवराज भारत के लिए 6 जीत चुके होते

एमएस धोनी ने फाइनल मुकाबले में नाबाद 91 रनों की अहम पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने आठ चौके और दो छक्के जड़े थे. उनकी इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड भी मिला था.

2 अप्रैल, 2011, क्रिकेट फैन्स के लिए वो यादगार लम्हा जिसे शायद ही कोई भूल पाया हो. यह वो दिन है जब भारतीय टीम ने 28 साल बाद दूसरी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था. एम एस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने वही कारनामा दोहराया था जो 1983 में कपिल देव की कप्तानी में टीम इंडिया ने कर दिखाया था.

2011 विश्व कप का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था. इस महामुकाबले में भारत ने श्रीलंका को हराकर कई मिथक तोड़े थे. दरअसल, इससे पहले किसी भी टीम ने अपने घर पर खेलते हुए विश्व कप नहीं जीता था. ऐसे में भारत पहला ऐसा देश था, जो अपने घर में विश्व चैंपियन बना था.

धोनी ने छक्का लगाकर भारत को जिताया था खिताब

एमएस धोनी ने फाइनल मुकाबले में नाबाद 91 रनों की अहम पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने आठ चौके और दो छक्के जड़े थे. उनकी इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड भी मिला था. इसके साथ ही धोनी ने गौतम गंभीर (97) के साथ 109 रनों महत्वपूर्ण साझेदारी भी की थी. धोनी ने छक्का लगाकर टीम इंडिया को विश्व चैंपियन बनाया था. आज भी भारतीय क्रिकेट के प्रशंसकों को धोनी का वो शॉट्स याद है.

गंभीर ने एक बार फिर कहा- एक छक्के से मैच नहीं जीतते हैं

अंग्रेजी वेबसाइट टीओआई को दिए इंटरव्यू में गौतम गंभीर ने कहा है कि एक छक्के से मैच नहीं जीतते हैं. उन्होंने कहा,'' क्या आपको लगता है कि केवल एक व्यक्ति ने हमें विश्व कप जिताया है? यदि कोई एक व्यक्ति विश्व कप जीता सकता है, तो भारत अब तक सभी विश्व कप जीत जाता.''

गंभीर ने आगे कहा,'' दुर्भाग्य से, भारत में केवल कुछ व्यक्तियों की पूजा की जाती है. टीम के खेल में व्यक्तियों का कोई स्थान नहीं है. यह सबके योगदान के बारे में है. क्या आप ज़हीर खान के योगदान को भूल सकते हैं? फाइनल में उनका पहला स्पैल था, जहां उन्होंने लगातार तीन मेडन फेंके. क्या आप भूल सकते हैं कि युवराज सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्या किया था?''

गंभीर ने आगे कहा,'' हम एक छक्के को क्यों याद करते रखते हैं? अगर एक छक्के से आप विश्व कप जीत सकते हैं, तो मुझे लगता है कि युवराज सिंह को भारत के लिए छह विश्व कप जीतने चाहिए थे. क्योंकि उन्होंने एक ओवर में छह छक्के मारे थे (डरबन में 2007 विश्व टी 20 में इंग्लैंड के खिलाफ). युवराज की बात कोई नहीं करता और हम उस एक छक्के की बात करते रहते हैं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान
Rohit Sharma: रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव
रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव
रोहित के बाद विराट भी ले सकते हैं संन्यास, पाकिस्तान से आया बड़ा दावा, लॉर्ड्स वनडे पर टिकीं सबकी नजरें
रोहित के बाद विराट भी ले सकते हैं संन्यास, पाकिस्तान से आया बड़ा दावा, लॉर्ड्स वनडे पर टिकीं सबकी नजरें

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget