एक्सप्लोरर

KL Rahul 2nd Test: केएल राहुल के भविष्य पर टीम इंडिया ने ले लिया फैसला, हेड कोच गौतम गंभीर ने किया खुलासा

IND vs NZ Pune Test: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने दूसरे टेस्ट मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने इसमें केएल राहुल के भविष्य से जुड़े सवाल पर जवाब दिया.

IND vs NZ Pune Test: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने पुणे टेस्ट मैच से पहले बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. भारत-न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार से खेला जाना है. गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई सवालों के जवाब दिए. उन्होंने केएल राहुल के मसले पर भी प्रतिक्रिया दी. गंभीर ने साफ कह दिया कि टीम इंडिया अभी केएल राहुल को सपोर्ट करेगी. उन्होंने राहुल की कानपुर टेस्ट की पारी का भी जिक्र किया. राहुल बैंगलोर टेस्ट में कुछ खास नहीं कर सके थे.

गंभीर ने पुणे टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''हमारी सोशल मीडिया प्लेइंग इलेवन सोशल मीडिया तय नहीं करता है. हमारे लिए यह जरूरी नहीं है कि सोशल मीडिया पर लोग या एक्सपर्ट क्या सोचते हैं, हमारे लिए यह अहम है कि टीम मैनेजमेंट क्या सोचता है. उन्होंने (केएल राहुल) कानपुर की मुश्किल पिच पर अच्छी पारी खेली थी. वे बड़ा स्कोर बनाना चाहते हैं. हमारा टीम मैनेजमेंट उनको साथ देगा.''

राहुल ने कानपुर टेस्ट में जड़ा था अर्धशतक -

टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. केएल राहुल इस मैच की पहली पारी में जीरो पर आउट हो गए थे. वहीं दूसरी पारी में 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे. राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर टेस्ट में अर्धशतक जड़ा था. उन्होंने 68 रनों की पारी खेली थी. राहुल दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे या नहीं, इसका गौतम गंभीर ने खुलासा नहीं किया.

पिच को किया प्रणाम तो संन्यास की उड़ी अफवाह -

केएल राहुल ने बैंगलोर टेस्ट के बाद पिच को छू कर उसे प्रणाम किया था. इसके बाद उनके संन्यास की अफवाह उड़ गई. राहुल की वह तस्वीर सोशल मीडिया पर भी कई बार शेयर की गई. हालांकि उनकी तरफ से इन अफवाहों पर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आयी थी. राहुल बैंगलोर टेस्ट के बाद निराश भी नजर आए थे.

टेस्ट में 8 शतक जड़ चुके हैं राहुल -

राहुल टीम इंडिया के लिए हर फॉर्मेट में अच्छा खेल चुके हैं. उन्होंने अभी तक 53 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान आठ शतक और 15 अर्धशतक लगाए हैं. राहुल ने इस दौरान 2981 रन बनाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर 199 रन रहा है.

यह भी पढ़ें : IPL 2025 LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स केएल राहुल को क्यों करना चाहती है रिलीज? सामने आयी असली वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान
Rohit Sharma: रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव
रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव
रोहित के बाद विराट भी ले सकते हैं संन्यास, पाकिस्तान से आया बड़ा दावा, लॉर्ड्स वनडे पर टिकीं सबकी नजरें
रोहित के बाद विराट भी ले सकते हैं संन्यास, पाकिस्तान से आया बड़ा दावा, लॉर्ड्स वनडे पर टिकीं सबकी नजरें

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget