एक्सप्लोरर

गौतम गंभीर ने इस स्टार खिलाड़ी को टीम इंडिया में वापस लाने की लगाई गुहार, कहा- उसे कुछ मौके दो

Gautam Gambhir on Prithvi Shaw: पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर ने इस युवा स्टार ओपनर बल्लेबाज़ को भारतीय टीम में वापस लाने की गुहार लगाई है.

Gautam Gambhir on Prithvi Shaw: टी20 वर्ल्ड कप (2022) गंवाने के बाद से भारतीय टीम में लगातार बदलाव की मांगें उठ रही हैं. श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली घरेलू सीरीज़ों के लिए टीम में कुछ बदलाव दिखाई दिए हैं. टी20 सीरीज़ के लिए हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंपी गई है और कई युवा खिलाड़ियों को टीम का हिस्सा भी बनाया गया है. अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने इस स्टार खिलाड़ी को भारतीय टीम में वापस लाने की गुहार लगाई है. 

उसे सुधार के लिए कुछ मौके देना चाहिए

गौतम गंभीर ने 23 वर्षीय स्टार बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) के बारे में बात की. उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा, “प्रबंधन और चयनकर्ताओं को पृथ्वी शॉ को सही रास्ते पर लाना चाहिए, उसे खुद में सुधार करने और टीम में लाने कि लिए कुछ मौके देना चाहिए.”

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज़ के लिए ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल और दीपक हुड्डा जैसे यंग खिलाड़ियों को भारतीय टीम का हिस्सा बनाया गया, लेकिन पृथ्वी शॉ को इस टीम से दूर रखा गया है. 

शॉ ने भारत के लिए 2021 मे खेला आखिरी मैच

पृथ्वी शॉ भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट खेल चुके हैं. उन्होंने भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच 25 जुलाई, 2021 को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेला था. शॉ अब तक भारतीय टीम के लिए कुल 5 टेस्ट मैच, 6 वनडे और एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेले चुके हैं. 9 टेस्ट पारियों में उन्होंने 42.37 की औसत से 339 रन बनाए हैं. वहीं वनडे मैचों में उन्होंने 31.50 की औसत से 189 रन बनाए हैं. इसके अलावा अपने इकलौते टी20 इंटरनेशनल मैच में उन्होंने सिर्फ एक गेंद खेली थी, जिसमें उन्होंनो कई रन नहीं बनाया था.

आईपीएल में है अच्छा है स्ट्राइक रेट

आईपीएल में पृथ्वी शॉ ने अब तक कुल 63 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 25.21 की औसत और 147.45 के स्ट्राइक रेट से 1588 रन बनाए हैं. शॉ टी20 में बड़े आक्रामक रूप में दिखाई देते हैं. 

ये भी पढ़ें...

Year Ender 2022: कई अहम मैच गंवाने के बाद भी भारतीय टीम ने अपने नाम किया यह खास रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget