एक्सप्लोरर

भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिया पद्म श्री पुरस्कार

भारतीय क्रिकेट टीम के 2011 विश्वकप के हीरो और सफल बल्लेबाज़ गौतम गंभीर को आज भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया.

भारतीय क्रिकेट टीम के 2011 विश्वकप के हीरो और सफल बल्लेबाज़ गौतम गंभीर को आज भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया. भारतीय क्रिकेटर के जीवन में इस खास लम्हे के गवाह उनके माता पिता और पत्नी नताशा भी बनीं.

गंभीर ने पिछले साल दिसंबर महीने में ही अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था.

गौतम गंभीर साल 2007 में टी20 और 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का अहम हिस्सा रहे. इन दोनों ट्रॉफी के फाइनल में उन्होंने बेहतरीन पारियां भी खेलीं जिससे टीम ये खिताब जीतने में कामयाब रही. हालांकि फिर भी उनके करियर में काफी उतार-चढ़ाव रहा.

इस पुरस्कार को लेने के बाद गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर इस मौके की अपनी तस्वीर शेयर की और लिखा, 'ये पुरस्कार भारतीय क्रिकेट के सभी समर्थक और विरोधियों के लिए है, क्योंकि दोनों ने मेरी इस यात्रा में अहम भूमिका अदा की है. किसी दिन विस्तार से बताऊंगा कि किसका योगदान ज्यादा रहा.' 

पद्म अवॉर्ड्स देश के सर्वोच्च नागरिक अवॉर्ड्स में से एक है. इसमें तीन कैटेगरी हैं- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री. पद्म पुरस्कार के लिए सरकार ने इस साल 112 लोगों का चुनाव इसके लिए किया था. जिनमें से चार लोगों को पद्म विभूषण, 14 लोगों को पद्म भूषण और 94 लोगों को पद्म श्री अवॉर्ड्स से नवाजा गया.

सोमवार को राष्ट्रपति ने 47 हस्तियों को सम्मानित किया था और आज (16 मार्च) बाकी 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड्स से नवाजा गया.

गंभीर ने भारतीय टीम के लिए कुल 147 वनडे मैचों में 5238 रन बनाए हैं, जबकि उन्होंने 58 टेस्ट मैचों में 4154 रन अपने बनाए. 37 टी20 मैचों में भी उन्होंने 932 रन बनाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget