एक्सप्लोरर

T20 WC 2022: 'खुद की नहीं, टीम की सोचो', बाबर आजम के लिए गौतम गंभीर का बयान

Babar Azam: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में बाबर आजम अब तक तीन मैचों में महज 8 रन बना पाए हैं. वह एशिया कप 2022 से ही अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं.

Gautam Gambhir on Babar Azam: पाकिस्तान टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WC 2022) सेमीफाइनल के रास्ते लगभग बंद हो चुके हैं. टीम की खराब बल्लेबाजी इसका सबसे बड़ा कारण रही है. पाक टीम के लिए मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी तो परेशानी का सबब बनी हुई है ही, इसके साथ ही सलामी जोड़ी भी चिंता का बड़ा कारण बन गई है. सुपर-12 के तीनों मैचों में यह जोड़ी बेरंग नजर आई है. वैसे मोहम्मद रिजवान ने नीदरलैंड्स के खिलाफ तो कुछ रन बनाए हैं लेकिन कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) तो तीनों मुकाबलों में पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं. 

बाबज आजम पिछले तीन मैचों में महज 8 रन बना पाए हैं. टीम इंडिया के खिलाफ वह बिना खाता खोले आउट हो गए थे. जिम्बाब्वे के खिलाफ वह महज 4 रन बना पाए. नीदरलैंड्स जैसी टीम के खिलाफ भी उनका बल्ला नहीं चला. इस मैच में भी वह 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे गए. उनके इस खराब प्रदर्शन को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने उन्हें अहम सलाह दी है.

'सबसे पहले टीम के बारे में सोचना होगा'
गौतम गंभीर ने पाक-नीदरलैंड्स मैच में कमेंट्री के दौरान कहा, 'मेरी राय में सबसे पहले आपको अपनी टीम के बारे में सोचना चाहिए, न कि खुद के बारे में. अगर कोई भी चीज़ आपके योजना के मुताबिक नहीं हो पा रही है तो आपको फखर जमां को बल्लेबाजी में ऊपर भेजना चाहिए. एक कप्तान के लिए स्वार्थी होना बहुत आसान है. लेकिन अगर आपको एक अच्छा लीडर बनना है तो पहले आपको अपनी टीम के बारे में सोचना होगा.'

फखर जमां पाक टीम के लिए पहले ओपनिंग कर चुके हैं. बतौर सलामी बल्लेबाज वह अच्छे सफल भी रहे हैं. अगर वह मोहम्मद रिजवान के साथ ओपनिंग करते हैं तो पाक टीम को लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन भी मिलेगा जो विपक्षी टीम के लिए पावरप्ले में परेशानी खड़ी कर सकता है.

फ्लॉप रहा पाक टीम का प्रदर्शन
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान की टीम पूरी तरह बेरंग नजर आई. भारतीय टीम से पहला मुकाबला गंवाने के बाद पाक टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ उलटफेर का शिकार होना पड़ा. इसके बाद नीदरलैंड्स के खिलाफ भी पाक बल्लेबाजी संघर्ष करती नजर आई. फिलहाल, पाकिस्तान टीम सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर होने की कगार पर है. आने वाले दिनों में कुछ बड़े उलटफेर ही उसे सेमीफाइनल में एंट्री दिला सकते हैं.

यह भी पढ़ें...

T20 World Cup: क्या अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान? जानिए क्या कहते हैं समीकरण

T20 WC 2022: टीम इंडिया के लिए भी आसान नहीं है सेमीफाइनल में एंट्री, बारिश बन सकती है सबसे बड़ी विलेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget