एक्सप्लोरर

गौतम गंभीर की नेक पहल, 25 सेक्स वर्कर्स की बेटियों की पूरी जिम्मेदारी उठाएंगे

यह पहला मौका नहीं है जब गंभीर ने इस तरह की नेक पहल शुरू की है. गंभीर पहले 200 शहीदों के बच्चों का ख़याल रख रहे हैं.

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और सांसद गौतम गंभीर ने बेहद ही नेक पहल शुरू की है. गौतम गंभीर 25 सेक्स वर्कर्स की बेटियों की जिम्मेदारी उठाएंगे. इस पहल के तहत गौतम गंभीर 25 सेक्स वर्कर्स की एजुकेशन, हेल्थ और उनकी जीवन यापन से जुड़ी हुई सभी जरूरतों को पूरा करेंगे. गौतम गंभीर की इस मुहिम को 'पंख' नाम दिया गया है.

गौतम गंभीर की संस्था के द्वारा इन बेटियों का ख़याल रखा जाएगा और इसे शुक्रवार को लॉन्च किया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक मुहिम के तहत 10 बच्चियां का चयन हो चुका है, जबकि बाकी 15 बच्चियों के चयन की प्रक्रिया जारी है.

मुहिम शुरू करते वक्त गंभीर ने कहा है कि समाज में हर एक इंसान को अच्छी जिंदगी का पूरा हक है. गंभीर का कहना है कि वह बच्चियों के सपने को पूरा करने में मदद करना चाहते हैं ताकि उन्हें ज्यादा से ज्यादा मौके मिलें.

गंभीर ने बताया है कि स्कूल शुरू होने के साथ ही इन बच्चियों की पढ़ाई शुरू करवा दी जाएगी और उनके लिए यूनिफॉर्म, बुक्स और खाने-पीने का इंतजाम किया जाएगा. इसके साथ ही बच्चियों के स्वास्थ्य का भी पूरा ख़याल रखा जाएगा.

गंभीर ने जानकारी दी है कि अभी तक ये बच्चियां दिल्ली के शेल्टर होम्स में रह रही थीं. गंभीर ने दूसरे लोगों से भी इस पहल से जुड़ने की अपील की है. गंभीर का कहना है कि बच्चियों की किसी भी तरह से मदद करके इस नेक पहल के साथ जुड़ा जा सकता है.

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब गंभीर की संस्था बच्चों की मदद के लिए आगे आई है. गंभीर की संस्था पहले से 200 शहीदों के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए काम कर रही है.

धोनी और पॉन्टिंग में से कौन है सबसे बेहतर कप्तान, शाहिद अफरीदी ने लिया इस खिलाड़ी का नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget