एक्सप्लोरर

IND vs ENG: गौतम गंभीर का 'मास्टर-प्लान' हुआ फ्लॉप, दूसरे टेस्ट में इस बल्लेबाज ने करवाई फजीहत

IND vs ENG 2nd Test: भारत-बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट बर्मिंघम में खेला जा रहा है. इस मैच में कोच गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट का एक बड़ा प्लान फेल हो गया है.

IND vs ENG 2nd Test Nitish Kumar Reddy: भारत-बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट बर्मिंघम में खेला जा रहा है. बुधवार को शुरू हुए इस मैच में टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था. दरअसल जब टॉस के बाद भारत की प्लेइंग इलेवन सामने आई तो टीम मैनेजमेंट की जमकर आलोचना हुई थी. साई सुदर्शन, शार्दुल ठाकुर को बाहर बैठा दिया गया, वहीं जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया. उनकी जगह नितीश कुमार रेड्डी, आकाश दीप और वाशिंगटन सुंदर को अंतिम-11 में जगह मिली थी. इसी बीच गौतम गंभीर का एक मास्टर-प्लान फेल हो गया है.

यहां बात हो रही है नितीश कुमार रेड्डी की, जिन्हें दूसरे टेस्ट में बतौर तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर खिलाया गया है. उन्हें अंतिम-11 में जगह देने के लिए टीम मैनेजमेंट ने शार्दुल ठाकुर को बाहर किया था. ठाकुर, जिन्होंने पहले मैच में दोनों पारियों में कुल मिलाकर सिर्फ 5 रन बनाए थे. वहीं गेंदबाजी की बात करें तो कप्तान गिल ने उनसे बहुत कम गेंदबाजी करवाई थी. ठाकुर न्यू बॉल और सेमी न्यू बॉल से बहुत अच्छी गेंदबाजी करते हैं, लेकिन पहली पारी में उन्हें 40 ओवर के बाद गेंद थमाई गई थी.

नितीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग इलेवन में लाया गया, लेकिन वो सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए. बर्मिंघम टेस्ट के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन को देख साफ पता चल रहा था कि टीम इंडिया ने अपनी बैटिंग को मजबूत करने का प्रयास किया है. ऐसे में बल्लेबाजी को मजबूत बनाने आए नितीश रेड्डी अपनी पहली ही पारी में बुरी तरह फ्लॉप हो गए हैं.

नितीश कुमार रेड्डी के टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 6 टेस्ट मैचों की 10 पारियों में कुल 299 रन बनाए हैं. उन्होंने भारत के लिए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में MCG ग्राउंड पर खेले गए मैच में 114 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा वो टेस्ट में एक फिफ्टी भी नहीं लगा पाए हैं.

यह भी पढ़ें:

IND VS ENG: इतिहास रचने से चूके यशस्वी जायसवाल, सिर्फ 10 रन रह गए दूर; जानें किस रिकॉर्ड की हो रही बात

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो
140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget