एक्सप्लोरर

गौतम गंभीर ने तोड़ी विराट कोहली-रोहित शर्मा के टेस्ट रिटायरमेंट पर चुप्पी, अब दे दिया बड़ा बयान

Gautam Gambhir on Virat and Rohit Test Retirement: इंग्लैंड दौरे से पहले कोहली और रोहित ने टेस्ट से सन्यास ले लिया. गंभीर से पूछा गया कि उन्हें इसके बारे में पहले से पता था? जानिए उन्होंने क्या कहा.

विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना भारत इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसके लिए शनिवार को भारतीय टीम का ऐलान संभव है. इस सीरीज से पहले कप्तान रोहित और कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर से एक शो के दौरान पूछा गया कि क्या उन्हें इन दिग्गजों के रिटायरमेंट की जानकारी पहले से थी? गंभीर ने ये भी माना कि इन दोनों के बीच मुश्किल तो होगी.

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की. इसका नाम ऑपरेशन सिंदूर दिया गया, जिसकी शुरुआत 7 मई से हुई. इसी शाम को रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट रिटायरमेंट की घोषणा कर दी. फिर खबर आई कि विराट कोहली भी टेस्ट से रिटायरमेंट लेना चाहते हैं लेकिन 'ऑपरेशन सिंदूर' के बीच उन्हें ऐसा करने के लिए मना किया गया है. 10 मई को भारत-पाकिस्तान सीजफायर समझौते के बाद 12 मई को विराट ने भी टेस्ट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया. अब गौतम गंभीर ने इसको लेकर चुप्पी तोड़ी है, कि क्या उन्हें इसके बारे में पहले से पता था.

गौतम गंभीर ने क्या कहा?

'क्रिकेट नेक्स्ट' शो में उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें पहले से जानकारी थी कि दोनों दिग्गज रिटायरमेंट लेने वाले हैं. इस पर गंभीर ने कहा, "जब आप खेल खेलना शुरू करते हैं और छोड़ते हैं, ये बिलकुल ही व्यक्तिगत फैसला होता है. किसी के पास अधिकार नहीं है कि, चाहे वो कोच हो, सिलेक्टर हो, या इस देश का कोई भी व्यक्ति, किसी के पास अधिकार नहीं है कि आपको बताए कि कब रिटायरमेंट लेना है या नहीं लेना. ये उन्ही का फैसला होता है."

गौतम गंभीर ने माना कि टीम इंडिया में उनकी कमी खलेगी, लेकिन उन्होंने ये भी कहा किया कि ऐसे ही युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका भी मिलता है. उन्होंने कहा, "हां, ये हमारे लिए मुश्किल होगा, लेकिन फिर भी ऐसे लोग होंगे जो निश्चित रूप से अपना हाथ आगे बढ़ाएंगे. किसी के नहीं होने से अन्य व्यक्ति को देश के लिए कुछ विशेष करने का अवसर मिलता है."

गौतम गंभीर ने आगे कहा, "यही सवाल मुझसे चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पूछा गया था जब जसप्रीत बुमराह वहां नहीं थे. वहां भी ऐसा ही हुआ, और इससे किसी अन्य खिलाड़ी को देश के लिए कुछ ख़ास करने का मौका मिला."

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल

वीडियोज

Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget