एक्सप्लोरर

Gambhir-Sreesanth Fight: विराट कोहली के बाद अब इस भारतीय खिलाड़ी से लाइव मैच में भिड़ गए गौतम गंभीर, वीडियो वायरल

Gautam Gambhir: गौतम गंभीर एक बार फिर मैदान पर विरोधी टीम के खिलाड़ी से भिड़ते हुए दिखे. इससे पहले आईपीएल 2023 में उनके और विराट कोहली के बीच मैदानी विवाद हुआ था.

Gautam Gambhir And S Sreesanth Fight: गौतम गंभीर मैदान पर अक्सर खिलाड़ियों से भिड़ते हुए दिखाई देते हैं, फिर चाहें वो मैच खेल रहे हों या स्पोर्ट स्टाफ का हिस्सा हों. आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मेंटॉर की भूमिका मे गंभीर की आरसीबी के विराट कोहली से मैदानी भिड़ंत हुई थी. अब इन दिनों खेले जा रहे लीजेंड्स लीग में गौतम गंभीर भारत के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ एस श्रीसांत से भिड़ गए. 

गौतम गंभीर और श्रीसांत के भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है. टूर्नामेंट मे गंभीर इंडिया कैपिटल्स की कमान संभाल रहे हैं, जबकि एस श्रीसांत गुजरात जायंट्स का हिस्सा हैं. वहीं दोनों के बीच हुई भिड़ंत की बात करें तो वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मैच के दौरान गंभीर और श्रीसांत बात करते-करते एक दूसरे के करीब आ जाते हैं. दोनों में कुछ बातचीत होती है, फिर इतने में अंपायर्स बीच में आकर दोनों को अलग कर देते हैं. 

हालांकि अंपायर्स के बीच में आ जाने के बाद भी दोनों एक दूसरे से कुछ कहते हुए दिखते हैं. फिर श्रीसांत की टीम के खिलाड़ी उन्हें गंभीर से दूर लेकर जाते हैं, जिसके बाद दोनों खिलाड़ी एक दूसरे से दूर होते हैं. इसके बाद फील्ड अंपायर्स वापस अपनी-अपनी जगह पर वापस जाते हैं. 

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो और वायरल हुआ, जिसमें श्रीसांत गंभीर के साथ हुए विवाद को लेकर बात करते हुए दिख रहे हैं. श्रीसांत ने वीडियो में पहले तो गंभीर को ‘मिस्टर फाइटर’ के नाम से पुकारा. उन्होंने घटना का ज्रिक करते हुए कहा, “मिस्टर फाइटर के साथ क्या हुआ, उसके बारे में कुछ क्लियर करना चाहता हूं, जो हमेशा अपने साथियों के साथ लड़ते रहते हैं. वो अपने सीनियर प्लेयर्स की भी इज्जत नहीं करते हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “वो आए और उन्होंने मुझे कुछ खराब बोला, जो मिस्टर गौतम गंभीर को नहीं कहना चाहिए था. मिस्टर गौती ने जो भी किया वो आपको अभी या बाद में पता चल ही जाएगा. उन्होंने जो शब्द इस्तेमाल किए और क्रिकेट फील्ड पर जो शब्द कहे, स्वीकार्य करने लायक नहीं है.”

उन्होंने आगे विराट को लेकर कहा, “जब ब्रॉडकास्टर्स उनसे विराट के बारे मे पूछते हैं, वो कभी उसके बारे में नहीं बोलते हैं बल्कि वो किसी और चीज़ के बारे में बात करते हैं.” उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने (श्रीसांत) कोई भी गलत शब्द का इस्तेमाल नहीं किया, वो (गंभीर) लगातार शब्द बोल रहे थे, जो हमेशा करते हैं. श्रीसांत के बयान का वीडियो...

 

ये भी पढ़ें...

IND vs SA सीरीज से बाहर होने के बाद क्या खत्म हो गया रहाणे का करियर, या IPL 2024 के बाद फिर से बदलेगी किस्मत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 RCB vs LSG: 29 गेंद पहले जीती बेंगलुरु, घर पर पहली बार लखनऊ को हराया; गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों का हिट शो
29 गेंद पहले जीती बेंगलुरु, घर पर पहली बार लखनऊ को हराया; गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों का हिट शो
इस बड़ी बीमारी के चपेट में विनोद कांबली, सचिन ने इस तरह बढ़ाया मदद का हाथ; जानें क्या है अपडेट
इस बड़ी बीमारी के चपेट में विनोद कांबली, सचिन ने इस तरह बढ़ाया मदद का हाथ
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा,  कहा- सिलेक्टर्स भी...
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा
कोविड वैक्सीन थी शेन वॉर्न की मौत का कारण? 4 साल बाद बेटे ने किया सनसनीखेज दावा
कोविड वैक्सीन थी शेन वॉर्न की मौत का कारण? 4 साल बाद बेटे ने किया सनसनीखेज दावा

वीडियोज

नासिक के कॉर्पोरेट 'किले' के शैतान !
युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी
Sandeep Chaudhary: युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी | Iran US Conflict | Trump
US Iran Ceasefire : Trump के तेवर नरम पड़ने के पीछे क्या है बड़ी वजह? | Strait Of Hormuz | China
Chitra Tripathi : Iran-US...सीजफायर बढ़ने से किसे फायदा?| Hormuz Clash | Netanyahu | Trump | China

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War News Live: US से फिर से बातचीत की चर्चा के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को बताया सबसे बड़ा धोखेबाज!
Live: US से फिर से बातचीत की चर्चा के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को बताया सबसे बड़ा धोखेबाज!
महिला आरक्षण: मौलाना रजवी ने की PM मोदी की तारीफ, मुस्लिम महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह
महिला आरक्षण: मौलाना रजवी ने की PM मोदी की तारीफ, मुस्लिम महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह
Dhurandhar 2 Vs Vaazha 2: बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा,  कहा- सिलेक्टर्स भी...
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा
Assembly Election 2026 Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव ने कर दी ये 7 बड़ी मांग, पूरा कर पाएगी BJP?
सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव ने कर दी ये 7 बड़ी मांग, पूरा कर पाएगी BJP?
बिल्ले ने कर दिया कांड, पड़ोस की बिल्ली को बनाया मां और पुलिस तक पहुंच गया मामला, वीडियो वायरल
बिल्ले ने कर दिया कांड, पड़ोस की बिल्ली को बनाया मां और पुलिस तक पहुंच गया मामला, वीडियो वायरल
CBSE 10th Result 2026: ​पिछले 5 सालों से कितना अलग है इस साल CBSE बोर्ड का रिजल्ट? कितने स्टूडेंट्स ने मारी बाजी
​पिछले 5 सालों से कितना अलग है इस साल CBSE बोर्ड का रिजल्ट? कितने स्टूडेंट्स ने मारी बाजी
Embed widget