एक्सप्लोरर

IND vs SA सीरीज से बाहर होने के बाद क्या खत्म हो गया रहाणे का करियर, या IPL 2024 के बाद फिर से बदलेगी किस्मत?

Ajinkya Rhane: भारतीय क्रिकेट टीम में सालों तक खेलने वाले अंजिक्य रहाणे का अंतरराष्ट्रीय करियर खत्म हो गया है, या आईपीएल 2024 के बाद वो एक बार फिर वापसी कर सकते हैं?

IND vs SA: भारतीय क्रिकेट टीम दिसंबर के महीने में साउथ अफ्रीका के दौरे पर जा रही है, जहां टीम को टी20, वनडे और टेस्ट फॉर्मेट की सीरीज खेलनी है. टीम इंडिया के सिलेक्टर्स ने इस सीरीज में काफी बदलाव किए हैं. सिलेक्टर्स ने कई युवा खिलाड़ियों को मौके दिए हैं, और पुराने खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया है. उन्हीं में से एक खिलाड़ी का नाम अजिंक्य रहाणे है. अंजिक्य रहाणे वनडे और टी20 टीम से काफी साल पहले ही बाहर हुए थे, और आजतक वापसी नहीं कर पाए हैं, लेकिन टेस्ट टीम में वह उप-कप्तान थे, और सालों तक टीम का हिस्सा भी रहे हैं.

एक बार फिर ड्रॉप हुए रहाणे

अंजिक्य रहाणे को पिछले साल भी खराब फॉर्म के कारण टेस्ट टीम से ड्रॉप किया गया था. रहाणे को पिछले साल के आईपीएल ऑक्शन में भी कोई टीम खरीदना नहीं चाह रही थी, लेकिन सीएसके ने उनपर विश्वास जताया और धोनी ने रहाणे को प्लेइंग इलेवन में भी शामिल किया. रहाणे ने आईपीएल 2023 में खेली गई अपनी पहली पारी वो रूप दिखाया, जो उन्होंने आईपीएल इतिहास में पहले कभी नहीं दिखाया था. रहाणे ने सीएसके के लिए शानदार सीज़न खेला, और धोनी ने उनपर लगातार विश्वास जताया.

WTC फाइनल में की थी अच्छी बल्लेबाजी

रहाणे को आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन का फायदा इंडियन टीम में भी हुआ, और उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 के इंडियन स्क्वॉड में शामिल किया. इतना ही नहीं, रहाणे की टीम में वापसी के साथ-साथ उन्हें एक बार फिर उप-कप्तानी भी सौंपी गई. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड के ओवल में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में भारत की ओर से रहाणे ने ही सबसे अच्छी बल्लेबाजी की थी, जिसके कारण टीम इंडिया उस मैच में वापसी कर पाई थी. हालांकि, उसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में रहाणे का बल्ला एक बार फिर मौन रहा, और अब सिलेक्टर्स ने उन्हें एक बार फिर ड्रॉप कर दिया है.

क्या आईपीएल से एक बार फिर बदलेगी किस्मत?

ऐसे में कई क्रिकेट फैन्स का कहना है कि अब शायद रहाणे का अंतरराष्ट्रीय करियर खत्म हो चुका है. ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि आईपीएल 2024 में चेन्नई के लिए एक बार फिर रहाणे कैसी बल्लेबाजी करते हैं, और अगर तब रहाणे का बल्ला चलता है, तो क्या टीम इंडिया में उनकी वापसी के दरवाजे खुलते हैं या नहीं.

यह भी पढ़ें: 5 खिलाड़ी जिन्होंने CSK के लिए किया अपने करियर का बेस्ट प्रदर्शन, लिस्ट में कई दिग्गज शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ind Vs ENG Viral Video: रोहित शर्मा के 'नटराज शॉट' ने लूटी महफिल, दिनेश कार्तिक का रिएक्शन वायरल
रोहित शर्मा के 'नटराज शॉट' ने लूटी महफिल, दिनेश कार्तिक का रिएक्शन वायरल
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
IND vs ENG ODI: भारत की जीत के 5 हीरो, रोहित-विराट फेल; शुभमन गिल समेत ये पड़े इंग्लैंड पर भारी
भारत की जीत के 5 हीरो, रोहित-विराट फेल; शुभमन गिल समेत ये पड़े इंग्लैंड पर भारी
Ind Vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे क्रिकेट में लगातार छठी जीत, बन गए ये बड़े रिकॉर्ड्स
इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे क्रिकेट में लगातार छठी जीत, बन गए ये बड़े रिकॉर्ड्स

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
MP में बड़ी सियासी हलचल, CM ने मंत्री से छीना अहम विभाग, मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
Embed widget