एक्सप्लोरर

'भाई जी! सब ठीक हो गया, लेकिन...', CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सुनाया विधायकों की क्रॉस वोटिंग का किस्सा

Sukhvinder Singh Sukhu News: हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार किया. उन्होंने देवेंद्र कुमार भुट्टो को जमकर आड़े हाथ लिया.

Himachal Lok Sabha Elections 2024: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में जुटे हैं. मुख्यमंत्री ने गुरुवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बंगाणा और चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अंब में लोकसभा उम्मीदवार सतपाल रायजादा और कुटलैहड़ सीट से विधानसभा उम्मीदवार विवेक शर्मा के लिए वोट मांगे.

रात को कहा- भाई जी! सब ठीक हो गया, लेकिन...
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देवेंद्र कुमार भुट्टो को जमकर आड़े हाथ लिया. मुख्यमंत्री ने जनसभा में भुट्टो की क्रॉस वोट करने से पहले कहानी भी सुनाई. मुख्यमंत्री ने कहा ''भुट्टो जब भी मेरे पास आता था, पीएमजीएसवाई के टेंडर की बात करता था. हमेशा यह कहता कि सड़कों के पैसे दे दीजिए, यह टेंडर अपने साथियों को दिलाने हैं. उसे पैसे का लालच इतना था कि अपनी विधायकी बेच दी. कपटी का कभी अंदाजा नहीं होता. भुट्टो कपटी था, इसलिए बिक गया. राज्यसभा चुनाव से पिछली रात कह रहा था कि भाई जी! सब ठीक हो गया है. मुझे क्या पता था पहले ही बिक चुका है. राज्यसभा उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी से भी भुट्टो ने कहा था कि चुनाव जीतने पर सड़कों के लिए पैसे दे देना, मेरी जेसीबी है काम मिल जाएगा''.

हम ढूंढ रहे रहे हैं बाकी पैसे- CM सुक्खू 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, ''बिके हुए विधायक देवेंद्र भुट्टो पिछली रात भाजपा से मिले. सामान का एक छोटा अटैची कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंदर लाए हैं. वे उसकी तलाश में हैं. अभी तो 55 लाख बड़सर में पकड़े गए हैं. अब आगे और भी पकड़ेंगे. अगर भुट्टो पैसे बांटें तो डबल लेना, वह आपका ही पैसा है. भुट्टो को हराने के लिए एकजुट होकर वोट डालें. भुट्टो ने कुटलैहड़ क्षेत्र की सारे खड्डों को खाली कर दिया. यह खनन माफिया है, इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.''

CM का जनता से बीजेपी को सबक सिखाने का आग्रह

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जो नोट के दम सत्ता हथियाना चाहते हैं, उन्हें सबक सिखाने का सही समय 1 जून है. आजाद विधायक भाजपा के सामान से भरे अटैची को देखकर अपनी विधायकी की बोली लगा रहे हैं. यह चुनाव सरकार का नहीं, जनता का है, इससे भविष्य की राजनीति की दशा और दिशा तय होगी.

भाजपा कार्यकर्ता भी पार्टी विचारधारा से ऊपर उठकर वोट करें. बिके हुए विधायक का झोला उठाकर न चलें. मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान ने विवेक शर्मा की ईमानदारी देखकर कुटलैहड़ सीट खाली करवाई है. इन्हें बीते चुनाव में टिकट मिलनी थी, लेकिन किसी कारणवश नहीं मिली.

यह भी पढ़ें: 'भारतीय सेना में हिमाचल के लिए अलग हो रेजिमेंट', विक्रमादित्य सिंह ने सालों पुरानी मांग को फिर उठाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान
चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत और 11 घायल
चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत और 11 घायल
हिमाचल: ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
हिमाचल: ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget